Home BUSINESS NEWS HINDI ₹78 से ₹220 तक जा पहुंचा एजुकेशन सेक्टर से जुड़ा शेयर, अब...

₹78 से ₹220 तक जा पहुंचा एजुकेशन सेक्टर से जुड़ा शेयर, अब अचानक 8% उछला भाव

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Shanti Educational Initiatives share: बाजार में तेजी के बीच कुछ शेयर भी सोमवार को डिमांड में रहे। इनमें से एक शेयर शांति एजुकेशनल इनिशिएटिव्स का है। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन एजुकेशन सेक्टर की इस कंपनी के शेयर 8 पर्सेंट चढ़ गए। बीते शुक्रवार को ₹203.60 पर बंद होने के बाद यह स्टॉक ₹207.50 पर खुला। इस मल्टीबैगर स्टॉक ने ₹220 का इंट्राडे हाई छुआ। यह स्टॉक के 52 हफ्ते का हाई भी है। बता दें कि स्टॉक के 52 हफ्ते का लो 78.71 रुपये है। यह भाव एक साल पहले यानी साल 2025 में था।

शांति एजुकेशनल इनिशिएटिव्स के शेयर की कीमत एक हफ्ते में 5% और दो हफ्तों में 22.50% बढ़ी है। इस शेयर में एक महीने के दौरान 10.21% और तीन महीनों में 33.11% की तेजी आई है। साल-दर-साल (YTD) आधार पर, इस मल्टीबैगर स्टॉक ने 13% का रिटर्न दिया है। शांति एजुकेशनल इनिशिएटिव्स के शेयर ने एक साल में 166.19% और पांच साल में 1,268% का मल्टीबैगर रिटर्न देकर निवेशकों का पैसा दोगुना कर दिया है।

कंननी के कैसे रहे तिमाही नतीजे

बीते मई महीने में शांति एजुकेशनल इनिशिएटिव्स ने 31 मार्च 2026 को समाप्त तिमाही के लिए अपने वित्तीय नतीजे घोषित किए। जनवरी से मार्च तिमाही के दौरान शांति एजुकेशनल इनिशिएटिव्स ने ₹98.37 लाख का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया। यह पिछले साल की इसी तिमाही में दर्ज ₹47.45 लाख के नेट लॉस से बड़ी रिकवरी है। कंपनी का रेवेन्यू पिछले साल की इसी अवधि के ₹1884.24 लाख से बढ़कर ₹2,317.27 लाख हो गया। टैक्स से पहले का प्रॉफिट ₹155.44 लाख रहा जबकि Q4 FY25 में ₹37.69 लाख का लॉस हुआ था।

बता दें कि शांति एजुकेशनल इनिशिएटिव्स लिमिटेड अहमदाबाद स्थित एक एजुकेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर और मैनेजमेंट कंपनी है। चिरीपाल ग्रुप के सहयोग से यह पूरे भारत में K-12 और प्री-स्कूल सेगमेंट के लिए एंड-टू-एंड सॉल्युशन प्रोवाइड करती है। कंपनी मानक पाठ्यक्रम, टीचर ट्रेनिंग और टेक्नोलॉजी-आधारित लर्निंग पर ध्यान केंद्रित करती है।

शेयरहोल्डिंग पैटर्न

शांति एजुकेशनल इनिशिएटिव्स के शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो 49.89 फीसदी प्रमोटर के पास और 50.11 फीसदी पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास है। एक तिमाही पहले के मुकाबले प्रमोटर की हिस्सेदारी कम हुई है। एक तिमाही पहले 52.24 फीसदी हिस्सेदारी प्रमोटर्स के पास थी।

बाजार में रिकवरी

सोमवार को शेयर बाजार भी गुलजार थ। दरअसल, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और अमेरिका-ईरान वार्ता में प्रगति की उम्मीद के बीच सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में तेजी लौट आई। बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 291.17 अंक यानी 0.38 प्रतिशत बढ़कर 77,094.07 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी 89.80 अंक यानी 0.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,102.90 अंक पर बंद हुआ।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN