Home BUSINESS NEWS HINDI इस कंपनी में फिर हुई बड़ी छंटनी! अचानक 3,200 कर्मचारियों की छुट्टी…वजह...

इस कंपनी में फिर हुई बड़ी छंटनी! अचानक 3,200 कर्मचारियों की छुट्टी…वजह चौंका देगी

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) की गेमिंग यूनिट Xbox ने हजारों कर्मचारियों के लिए बड़ा झटका दिया है। कंपनी अगले एक साल में 3,200 कर्मचारियों की छंटनी करेगी, जो उसके कुल कर्मचारियों का करीब 20% है। यह फैसला माइक्रोसॉफ्ट की AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) पर बढ़ते निवेश और कंपनी के बिजनेस में गिरावट के चलते लिया गया है।

Xbox की CEO आशा शर्मा ने कर्मचारियों को भेजे गए ईमेल में बताया कि पहले चरण में 1,600 कर्मचारियों को 7 जुलाई को नौकरी से निकाला जाएगा, जबकि बाकी कर्मचारियों की छंटनी वित्त वर्ष 2027 (FY27) के दौरान होगी। इसके अलावा कंपनी अपने चार गेमिंग स्टूडियो बेचने जा रही है और एक अन्य स्टूडियो से भी अलग होने की तैयारी कर रही है।

आशा शर्मा ने अपने संदेश में साफ कहा कि “आज हमारा बिजनेस स्वस्थ स्थिति में नहीं है।” उन्होंने बताया कि Xbox का मुनाफा समान गेमिंग कंपनियों की तुलना में 3 से 10 गुना कम है। इतना ही नहीं, कंपनी हर 1 डॉलर के निवेश पर करीब 64 सेंट का नुकसान उठा रही है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि कर्मचारियों की प्रतिभा या मेहनत पर कोई सवाल नहीं है, बल्कि यह फैसला कंपनी की आर्थिक स्थिति को देखते हुए लेना पड़ा है।

दरअसल, माइक्रोसॉफ्ट इस समय AI तकनीक पर बड़े पैमाने पर निवेश कर रही है। इसी रणनीति के तहत कंपनी ने कुल 4,800 कर्मचारियों की छंटनी का फैसला किया है, जिसमें सबसे ज्यादा असर Xbox पर पड़ा है। टेक सेक्टर की कई बड़ी कंपनियां भी AI में निवेश बढ़ाने के लिए अपने खर्च कम कर रही हैं।

CEO ने माना कि गेमिंग इंडस्ट्री इस समय हार्डवेयर कारोबार के सबसे बड़े संकट से गुजर रही है। ऐसे में Xbox को दोबारा मजबूत बनाने के लिए कंपनी बड़े बदलाव करेगी। इसके तहत गेमिंग कंटेंट पोर्टफोलियो में सुधार होगा, प्लेटफॉर्म को नया रूप दिया जाएगा और पूरे संगठन को पहले से ज्यादा सरल बनाया जाएगा।

आशा शर्मा ने बताया कि कंपनी में कुछ जगहों पर 14 स्तर तक मैनेजमेंट बन चुका है, जिससे फैसले लेने में काफी समय लगता है। अब इसे घटाकर अधिकतम 5 स्तर और जहां संभव होगा, वहां सिर्फ 3 स्तर तक लाया जाएगा। इससे कंपनी तेजी से फैसले ले सकेगी और कामकाज अधिक प्रभावी होगा।

खर्च कम करने के लिए Xbox अपने वेंडर (Vendor) खर्च में 50% तक कटौती करेगा। साथ ही कंपनी स्वतंत्र गेम डेवलपर्स (Independent Creators) को बेहतर टूल और प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराकर नए गेम तैयार करने में मदद करेगी।

कंपनी ने संगठन में एक और बड़ा बदलाव करते हुए अनुभवी अधिकारी हेलेन चियांग (Helen Chiang) को Xbox का नया चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) नियुक्त किया है। अब कंटेंट, हार्डवेयर, प्लेटफॉर्म और सर्विसेज से जुड़े सभी बड़े फैसलों की जिम्मेदारी उनके पास होगी।

हालांकि, हजारों कर्मचारियों की नौकरी जाने से चिंता बढ़ी है, लेकिन आशा शर्मा का कहना है कि इन बदलावों का मकसद Xbox को अगले दशक के लिए और मजबूत बनाना है। उनके अनुसार कंपनी AI और नई तकनीकों पर पहले जितना ही निवेश करेगी, लेकिन अब ज्यादा फोकस, अनुशासन और बेहतर रणनीति के साथ, ताकि Xbox भविष्य में दुनिया का सबसे बड़ा गेमिंग और क्रिएटिव प्लेटफॉर्म बन सके।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN