Home मनोरंजन समाचार एल्विश यादव ने रजत दलाल को दी धमकी- तेरा कॉम्प्रोमाइज मैं करूंगा,...

एल्विश यादव ने रजत दलाल को दी धमकी- तेरा कॉम्प्रोमाइज मैं करूंगा, जानें क्या है ये विवाद

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/20/1200x900/elvr_1781957813234_1781957823906_c66ee36f-55f5-4667-a4a8-b992ac1ab5de.jpg

एल्विश यादव और रजत दलाल के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें दोनों एक-दूसरे को धमकी दे रहे हैं और बोल रहे हैं कि अब होगा हिसाब।

एल्विश यादव और रजत दलाल दोनों के कुछ वीडियोज वायरल हो रहे हैं जिसमें दोनों एक-दूसरे को धमकी दे रहे हैं। इतना ही नहीं दोनों खुलकर बोल रहे हैं कि अब हिसाब करेंगे। दरअसल, मामला तब शुरू होता है जब एल्विश एक वीडियो शेयर करते हैं और उसमें एक पोस्ट को दिखाते हुए बोलते हैं कि रजत ने एक पोस्ट को लाइक किया है जिसमें दावा किया है कि एल्विश की सभी लड़ाई, रजत ही सुलझाते हैं।

एल्विश बोले तेरा कॉम्प्रोमाइज मैं करूंगा

इस पोस्ट को शेयर कर एल्विश बोलते हैं रजत ने 2-3 बार कॉम्प्रोमाइज क्या करवा दिया, अपने आपको सरपंच समझने लग क्या है। इसके बाद एल्विश बोलते हैं कि भाई क्या मतलब है इसका? तू अपनी लोकेशन भेज, तेरा कॉम्प्रोमाइज मैं करूंगा।

रजत बोले तेरी लोकेशन मेरे पास है

इसके बाद रजत दलाल का वीडियो सामने आता है जिसमें वह बोलते हैं कि हां भाई एल्विश…तेरे सारे पंगे ना मैंने ही सुलझाए हैं और तुझे मजे ही लेना है न पंगा लेकर तो इस बार तुझे मजा ही आ जाएगा। तेरी लोकेशन मेरे पास है ही। मिलता हूं तेरे से उधर, करता हूं हिसाब। अब होगा हिसाब।

कहीं किसी प्रोजेक्ट से जुड़ा तो नहीं मामला

वैसे तो लग रहा है कि दोनों के बीच सच में विवाद हो गया है, लेकिन ऐसा भी अनुमान किया जा रहा है कि दोनों किसी प्रोजेक्ट को लेकर भी यह सब कर सकते हैं क्योंकि दोनों बार-बार अब होगा हिसाब बोल रहे हैं। वहीं कुछ कमेंट भी कर रहे हैं कि यह शो का प्रमोशन है जिसका नाम है अब होगा हिसाब।

एल्विश और रजत हैं अच्छे दोस्त

बता दें कि एल्विश और रजत के बीच वैसे अच्छा बॉन्ड रहा है। दोनों के बीच काफी पुरानी दोस्ती है। दोनों कई इंटरव्यूज में एक-दूसरे की तारीफ कर चुके हैं और एक-दूसरे को सपोर्ट करते हैं। दोनों ने एक-दूसरे की बिग बॉस जर्नी में भी खूब सपोर्ट किया है एक-दूसरे को।

एल्विश की प्रोफेशनल लाइफ

एल्विश की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो फिलहाल वह शो लाफ्टर शेफ में नजर आ रहे हैं। शो में उनकी कुकिंग स्किल और कॉमेडी को सब काफी पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा हाल ही में उनका पंजाबी गाना साड्डी सुन रिलीज हुआ है। इस गाने में उन्होंने सरदार वाला लुक रखा था जो आज से पहले उन्होंने कभी नहीं किया। फैंस को वह इस गाने में काफी पसंद आए हैं। इस गाने के अब तक 7.4 मिलियन व्यूज हो गए हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN