Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/02/1200x900/kangana_ranaut_gangster_1780378475608_1780378475810_95ae3bdd-9f4f-4b9c-88fb-9ea9fd3019a0.jpgकंगना रनौत ने बताया कि जब उनकी पहली फिल्म गैंगस्टर आई तो मां ने उनके सीन्स पर आपत्ति जताई थी। क्वीन के बाद अमिताभ बच्चन से तारीफ मिली। जब नैशनल अवॉर्ड मिला इसके बाद घरवाले खुश हुए।
कंगना रनौत अपने मां-बाप की मर्जी के बिना फिल्मों में आई थीं। वह कई बार बता चुकी हैं कि बचपन से ही जिद्दी मिजाज की रही हैं। अब अपनी फिल्म भारत भाग्य विधाता के प्रमोशन के दौरान उन्होंने बताया कि उनकी पहली फिल्म गैंग्स्टर देखकर उनके मां-बाप का क्या रिएक्शन था। पेरेंट्स ने तारीफ नहीं की बल्कि कुछ सीन्स पर आपत्ति जताई। फाइनली जब कंगना को राष्ट्रपति ने नैशनल अवॉर्ड दिया तब जाकर उनके मां-बाप खुश हुए।
गैंगस्टर देख खुश नहीं थे पेरेंट्स
कंगना रनौत अपनी अपकमिंग फिल्म भारत भाग्य विधाता के प्रमोशन में लगी हैं। इस दौरान एक बातचीत में कंगना ने अपनी पहली फिल्म गैंग्स्टर पर अपने पेरेंट्स का रिएक्शन बताया है। कंगना बोलती हैं, ‘मैं जो कर रही थी उससे वे लोग कुछ खास खुश नहीं थे। पर उन्हें पता था कि मैं खुद ही समझ जाऊंगी। गैंग्स्टर के बाद मेरे पिता ने तो मुझे कोई रिस्पॉन्स तक नहीं दिया था। जब मैंने मां से पूछा तो वह बोलीं, ‘नहीं हमारे समझ में थोड़ा ये है कि आप छोटे भी हो, अंडरएज भी हो… इस तरह से सीन आप से करवा लिए।’ मैंने जवाब दिया कि आपने पूरी फिल्म में बस वो कुछ ही सीन देखे? मेरा दिल टूट गया कि ये लोग फिल्म को कैसे लेते हैं क्योंकि वे ये सोच रहे थे कि समाज क्या सोचेगा? इसके बाद मैंने सोचा कि मैं अपने पेरेंट्स से किसी रिव्यू की उम्मीद नहीं करूंगी क्योंकि उन्होंने कभी फिल्में नहीं देखीं।’
जब अमिताभ बच्चन से तारीफ मिली
कंगना ने बताया कि जब अमिताभ बच्चन ने तारीफ की तब उन्हें खुशी हुई। वह बताती हैं, ‘जब मिस्टर बच्चन ने मुझे क्वीन की परफॉर्मेंस पर खूबसूरत सा लेटर भेजा, तो मुझे लगा कि कैसे मिस्टर बच्चन ने इसको समझा और उनके पिता नहीं समझ सके। मैं इसके लिए मन में पिता के लिए गुस्सा भी नहीं रख सकती थी क्योंकि वह आर्टिस्ट नहीं हैं। उनका काम अलग है।’ कंगना को जब नैशनल अवॉर्ड मिला तब उनके पेरेंट्स बहुत खुश हुए।
कंगना के नैशनल अवॉर्ड
कंगना रनौत को अब तक चार नैशनल अवॉर्ड्स मिल चुके हैं। पहला बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का फैशन फिल्म के लिए 2008 में मिला था। दूसरा 2014 में क्वीन के लिए। इसके बाद 2015 में तनु वेड्स मनु के लिए। चौथा अवॉर्ड मणिकर्णिका और पंगा के लिए 2019-20 में।
भारत भाग्य विधाता फिल्म के बारे में
भारत भाग्य विधाता भारत पर हुए एक टेरर अटैक की कहानी है जिसमें 400 लोग एक अस्पताल में फंस जाते हैं। वहां काम करने वाले लोग लोगों की जान बचाने में कैसे अपनी जिंदगी दांव पर लगाते हैं, यह दिखाया गया है। फिल्म 12 जून को रिलीज हो रही है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







