Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/01/1200x900/himesh_song_1780304928815_1780304929063_e657d95a-d789-4f8f-b50e-2ee9ed99ff7e.jpgहिमेश रेशमिया के गाने मजेदार होते हैं। इसकी लिरिक्स समझ आए ना आए लोग गाते बड़े इंट्रेस्ट से हैं। उनका एक गाना है ऐ मेरी-मेरी जोहराजबीं, इसमें वह बोलते हैं फुरकत-ए-गम मिटा जा। आप जानते हैं ये कैसा गम होता है?
अक्षय कुमार की फिल्म फिर हेरा-फेरी म्यूजिकल बैंगर थी। इसके गाने अभी भी लोगों की प्ले लिस्ट में रहते हैं। हों भी क्यों ना म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया जो थे। इसके गाने उन्होंने गाए भी हैं। जैसे मुझको याद सताए तेरी, ऐ मेरी जोहराजबीं। आपने भी ये गाने खूब गाए होंगे। कभी गौर किया है कि हिमेश रेशमिया ओ मेरी मेरी जोहराजबीं वाले गाने में क्या गा रहे हैं? वह एक शब्द बोलते हैं, ‘फुरकते’ गम मिटा जा। क्या आपको इसका मतलब पता है? चलिए गाने की लिरिक्स डिकोड करते हैं।
क्या है फुरकते गम?
हेरा-फेरी फ्रेंचाइजी लोगों को जितनी पसंद है, उतने ही इसके गाने। फिर हेरा-फेरी के दो गाने सबसे ज्यादा पॉप्युलर हैं। एक तो ऐ मेरी मेरी जोहराजबीं। दूसरा मुझको याद सताए तेरी। गाने हिमेश रेशमिया ने लिखे हैं जो मास के बीच काफी पॉप्युलर हैं। ऐ मेरी मेरी जोहराजबीं गाना तो पुरानी फिल्म वक्त की याद दिलाता है। इसको उन्होंने मॉडर्न तरीके से पेश किया। इस गाने में वह अपनी जोहराजबीं को बुला रहे हैं। शब्द फुरकत-ए-गम का मतलब है, जुदाई का दर्द। फुरकत का मतलब जुदाई होता है।
क्या कहना चाह रहे हैं हिमेश
तो हिमेश बोल रहे हैं ऐ मेरे चांद जैसे उजले माथे वाली, जुदाई का गम मिटा जा। इश्क दा जाम दिखा जा। इसके बाद बोलते हैं, जुम्मेरात की रात है, आ जा और साथ निभा जा। यही गाना नहीं मुझको याद सताए तेरी में भी हिमेश ने गाने को मजेदार पंच दिया है वह गाते हैं, कितने अरमाण,माण,माण, माण, माण…जागे तेरे वास्ते सोणिये… ऑल डे ऑल नाइट मुझको याद सताए तेरी। इस गाने की लिरिक्स भी कई लोग गलत गाते रहे। कई लोगों ने इसे ओनली-ओनली मुझको याद सताए तेरी समझकर गाया है।
देखें जोहराजबीं की लिरिक्स
ऐ मेरी मेरी जोहराजबीं
ऐ मेरी मेरी जोहराजबीं
फ़ुरकत ए गम मिटा जा
इश्क दा जाम दिखा जा
जुम्मे रात रात है आजा
साथ साथ निभा जा
साथ साथ निभा जा
जुम्मे रात रात है आजा
साथ साथ निभा जा
साथ साथ निभा जा
मिलने का वादा
कहीं टूट ना जाए
उम्मीदों का धागा
कहीं टूट ना जाए
तेरा प्यार अगर जो
मुझको मिल जाए
मेरे अरमानों को
जरा चैन आ जाए
फुरकत ए गम मिटा जा
इश्क दा जाम दिखा जा
जुम्मे रात रात है आजा
साथ साथ निभा जा साथ
हिमेश रेशमिया के मजेदार गाने
हिमेश रेशमिया लिरिक्स में कुछ भी डाल दें। गाना डीजे पर खूब बजता है। हुक्का बार,तंदूरी नाइट्स, आइसक्रीम खाऊंगी कश्मीर जाऊंगी ऐसे ही गानों के उदाहरण हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN






