Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/27/1200x900/JIO_HOTSTAR_TOP_10_27_05_1779875523663_1779875527389_db5a8f3e-4c6a-4275-b9ab-fe02e08adcbc.pngHotstar Top 10: जियो हॉटस्टार टॉप 10 ट्रेंडिंग की लिस्ट अपडेट हो गई है। इस लिस्ट में आज यानी 27 मई को दो सुपरहीरो फिल्में जुड़ गई हैं। इसके अलावा, लिस्ट में नंबर पर रणवीर सिंह की धुरंधर आ गई है।
जियो हॉटस्टार टॉप 10 की लिस्ट समय-समय पर अपडेट होती रहती है। इस लिस्ट में वो फिल्में और सीरीज शामिल हैं जिसे हॉटस्टार पर ज्यादा से ज्यादा देखा जा रहा है। आज यानी 27 मई को जियो हॉटस्टार टॉप 10 की लिस्ट में दो सुपरहीरोज फिल्में जुड़ गई हैं। इसके अलावा, इस लिस्ट में रियलिटी शोज और एक्शन फिल्में भी शामिल हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं जियो हॉटस्टार की टॉप 10 फिल्में और सीरीज।
- धुरंधर: लिस्ट में पहले नंबर पर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर है। फिल्म पिछले साल रिलीज हुई थी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.3 है। रणवीर सिंह की फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है। धुरंधर बॉलीवुड की सबसे बड़ी हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है।
- लाफ्टर शेफ्स: लिस्ट में दूसरे नंबर पर कलर्स का रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स है। भारती सिंह शो को होस्ट करती हैं। अर्जुन बिजलानी, निया शर्मा, अभिषेक कुमार, समर्थ जुरैल, अंकिता लोखंडे, विकी जैन, जन्नत जुबैर और कृष्णा अभिषेक जैसे कलाकार नजर आते हैं। शो की आईएमडीबी रेटिंग 8.5 है।
3.इंस्पेक्टर अविनाश: लिस्ट में तीसरे नंबर पर क्राइम थ्रिलर सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश है। सीरीज में रणदीप हुड्डा लीड रोल में नजर आए हैं। इस सीरीज के दो सीजन आ चुके हैं। इंस्पेक्टर अविनाश सच्ची कहानियों से प्रेरित सीरीज है। ये सीरीज रियल-लाइफ एनकाउंटर स्पेशलिस्ट अविनाश मिश्रा की कहानी है। सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.6 है।
4. 24 सीजन 2: लिस्ट में चौथे नंबर पर अनिल कपूर की सीरीज 24 का सीजन 2 है। सीजन 2 असल में साल 2016 में रिलीज हुआ था। इल सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8 है। सीरीज को रॉबर्ट कोचरन और जोएल सरनो ने बनाया है।
5. स्प्लिट्सविला 16: लिस्ट में 5वें नंबर पर डेटिंग रियलिटी शो स्प्लिट्सविला 16 है। सीरीज का फिनाले हाल ही में हुआ है। इस साल सनी लियोनी और करण कुंद्रा ने शो को होस्ट किया था। शो के विनर गुल्लु और कायरा रहे।
6. द अमेजिंग स्पाइडरमैन: लिस्ट में छठे नंबर पर साल 2012 में रिलीज हुई सुपरहीरो फिल्म द अमेजिंग स्पाइडरमैन है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.9 है। फिल्म को मार्क वेब ने डायरेक्ट किया है।
7. ठुकरा के मेरा प्यार: लिस्ट में 7वें नंबर पर जियो हॉटस्टार की सीरीज ठुकरा के मेरा प्यार है। सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 6.5 है। जल्द ही इस सीरीज का सीजन 2 है
8. द अमेजिंग स्पाइडर मैन 2: लिस्ट में 8वें नंबर पर साल 2014 में रिलीज हुई सुपरहिरो फिल्म द अमेजिंग स्पाइडर मैन 2 है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.6 है। फिल्म को मार्क वेब ने ही डायरेक्ट किया है।
9. डोरेमोन: लिस्ट में 9वें नंबर पर जापानी कार्टून डोरेमॉन है। इस कॉर्टून की आईएमडीबी रेटिंग 8.2 है। इस कार्टून को भारत में काफी पसंद किया जाता है।
10. आस्क मी व्हाट यू वॉन्ट: लिस्ट में 10वें नंबर पर जर्मन एरॉटिक फिल्म आस्क मी व्हाट यू वॉन्ट है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 4.1 है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN






