Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार जी 5 की इस रियल लाइफ बेस्ड मर्डर मिस्ट्री फिल्म देख कांप...

जी 5 की इस रियल लाइफ बेस्ड मर्डर मिस्ट्री फिल्म देख कांप जाएगी आपकी रूह, रोंगटे खड़े कर देगी स्टोरी

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/07/1200x900/bar_1788775143842_3f769783-7a73-448d-9009-e7f1b4849a65_1788775182737_62e97547-eb1c-431e-8fa5-52d322482561_bc40c284-279c-422f-b0ca-a858e2b2ec1c_298e9a87-d728-4b60-a2fa-7b1131426f1a.jpg

आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने वाले हैं जिसकी स्टोरी ना सिर्फ आपको चौंकाएगी बल्कि आपको सोचने पर भी मजबूर कर देगी कि रियल लाइफ में  क्या ऐसा हो सकता है।

जी 5 पर आपको हर तरह की फिल्म और वेब सीरीज देखने को मिलती होंगी। इस ओटीटी प्लेटफॉर्म की अब आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने वाले हैं जो सस्पेंस और थ्रिल से भरी है। इसका एंड तो ऐसा है जो आप सोच भी नहीं सकते और उसे देखकर तो आपका दिमाग तक हिल जाएगा और आपके रोंगटे खड़े कर देगा।

फिल्म की है जबरदस्त स्टोरी

जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं वो है बरोट हाउस। फिल्म की स्टोरी दमन में रहने वाले अमित बारोट (अमित साध) और उनकी पत्नी भावना (मंजरी फडनीस) हंसी-खुशी अपने परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में दोनों के साथ उनके 4 बच्चे हैं जिसमें से 3 बेटी और एक बेटा है। अब एक त्योहार के दौरान पूरा परिवार खुशी मना रहा होता है। लेकिन उन्हें नहीं पता कि आगे उनके साथ क्या होने वाला है। उनकी एक बेटी की मौत हो जाती है जिसके बाद जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न्स आते हैं। हर सीन के साथ आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

ऐसा सच जो बतौर दर्शक आप यकीन नहीं कर पाएंगे

अब एक बेटी की मौत से पूरा परिवार पहले ही सदमे में होता है कि तभी दूसरी बेटी की भी मौत हो जाती है। अब जैसे ही एक और बेटी को मारने की कोशिश होती है तब अमित को एक बड़े सच का पता चलता है अपने बेटे को लेकर। इस फिल्म का क्लाइमेक्स आपको झकझोर के रख देगा।

साल 2019 में रिलीज हुई थी मर्डर मिस्ट्री फिल्म

बरोट हाउस की बात करें तो यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अमित साध और मंजरी फडनीस लीड रोल में थे। फिल्म को बग्स भार्गव कृष्ण ने डायरेक्ट किया था। वहीं संजीव के झा ने इसकी कहानी लिखी थी।

रियल लाइफ पर बेस्ड है फिल्म बरोट हाउस

सबसे हैरानी वाली बात ये है कि 1 घंटे 24 मिनट की यह फिल्म रियल स्टोरी पर बेस्ड है। तो सोचें कि सच में ऐसा हुआ होगा तो उन पैरेंट्स पर क्या गुजरा होगा।

कितनी है बरोट हाउस की आईएमडीबी रेटिंग

फिल्म को आप जी 5 पर देख सकते हैं। यह फिल्म सस्पेंस थ्रिलर मूवी है और इसे आप हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम भाषा में अवेलेबल है। वहीं इसकी आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इसकी 7.2 आईएमडीबी रेटिंग है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN