Home rss world hindi जॉर्डन: अंतिम संस्कार मे ं शामिल होन े चर्च गए लोगो ं...

जॉर्डन: अंतिम संस्कार मे ं शामिल होन े चर्च गए लोगो ं पर बरप ा कहर, फायरिंग मे ं सात क ी मौत

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

जॉर्डन में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए चर्च पहुंचे लोगों पर हमला हुआ है। तीन बंदूक धारियों ने लोगों पर फायर खोल दिया। इसमें सात लोगों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए।

जॉर्डन में एक चर्च से दुखद घटना सामने आई है। यहां अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पहुंचे लोगों के ऊपर तीन बंदूकधारियों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस घटना में सात लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 34 अन्य लोग घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने अभी तक हमलावरों की स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। उनकी तरफ से कहा गया है कि यह हमला अज्ञात हमलावरों द्वारा किया गया था।

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना जॉर्डन की राजधानी अम्मान से करीब 180 किलोमीटर दूर स्थित राज्य करक के एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च में हुई है। जॉर्डन के सरकारी टीवी पर दिखाए गए फुटेज में दो बंदूकधारी चर्च की ओर आते और गोलियां चलाते दिख रहे हैं, जिनके हाथों में पिस्तौलें नजर आ रही हैं। इसके बाद एक तीसरा व्यक्ति आता है, जिसके पास सेमी-ऑटोमैटिक राइफल है। वह भी गोलीबारी शुरू कर देता है और फिर तीनों चर्च की ओर दौड़ पड़ते हैं। इस मामले पर जॉर्डन के सैन्य अधिकारी मेजर जनरल ओबेदल्लाह मायताह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि घायलों में से 27 लोगों का अभी भी इलाज चल रहा है।

जॉर्डन के राजा ने प्रकट किया दुख

किंग अब्दुल्ला द्वितीय ने भी सोशल मीडिया साइट पर पोस्ट करके इस घटना को लेकर अपना दुख जताया है। उन्होंने कहा, “जॉर्डन “करक को निशाना बनाने वाली इस आतंकवादी घटना का सबसे कड़ी सजा के साथ जवाब देगा।” उन्होंने शहीदों के परिवारों के प्रति “गहरी संवेदना” जताई और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

बता दें, करक में ईसाई समुदाय अल्पसंख्यक है। साल 2016 में, करक में बंदूकधारियों ने पुलिस पर कई हमले किए थे। इनमें पर्यटकों के बीच लोकप्रिय एक ‘क्रूसेडर कैसल’ (किला) पर किया गया हमला भी शामिल था। इन हमलों में सात पुलिस अधिकारियों सहित 10 लोगों की मौत हो गई थी और दर्जनों लोग घायल हुए थे। जॉर्डन के सुरक्षा बलों ने एक लंबी मुठभेड़ के बाद उन बंदूकधारियों को मार गिराया था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN