Source :- LIVE HINDUSTAN
सब्जियों का इस्तेमाल करने से पहले उन्हें पानी से धोकर साफ किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ सब्जियों के जिन हिस्सों को आप फेंक देते हैं असल में उन्हीं में पोषण और स्वाद छिपा है?
सब्जियों का इस्तेमाल करने से पहले उन्हें पानी से अच्छी तरह धोया जाता है, ताकी उनमें लगी धूल, मिट्टी और केमिकल पूरी तरह से साफ किया जाता है। फिर पत्तेदार सब्जियों की पत्ती को अलग किया जाता है, कुछ सब्जियों में कड़वे हिस्से को अलग किया जाता है तो कुछ के छिलके उतारे जातें हैं। हर सब्जी को काटने और साफ करने का अपना तरीका है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सब्जियों के जिन हिस्सों को आप फेंक देते हैं असल में उन्हीं में पोषण और स्वाद छिपा है? यहां हम उन सब्जियों के बारे में बता रहे हैं जिनके हिस्सों को फेंक दिया जाता है, लेकिन वह हिस्से कई चीजों का स्वाद बढ़ाने के काम आ सकते हैं।
1) हरा धनिया
खाने का स्वाद और रंगत बढ़ाने वाले हरे धनिया को साफ करने के लिए सिर्फ उसके पत्तों को अलग कर लिया जाता है और इसकी डंठल को फेंक देते हैं। लेकिन असल में ये डंठल स्वाद, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। इसका इस्तेमाल आप चटनी, सूप और सब्जियों में कर सकते हैं।
2) मूली के पत्ते
मूली के कई सारे हेल्थ बेनिफिट्स हैं। इसे ज्यादातर लोग सलाद में खाना पसंद करते हैं और इसके पत्तों को फेंक देते हैं। ये पत्ते बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए और पाचन के लिए बहुत अच्छे होते हैं। इनका इस्तेमाल आप सब्जी बनाने के लिए कर सकते हैं। इसके अलावा चटनी और पराठे में भी ये काम आ सकते हैं।
3) गोभी के पत्ते
गोभी के फूल को साफ करने के लिए सबसे पहले उसकी पत्तियों को अलग किया जाता और फिर फूल को। इन फूल का इस्तेमाल सब्जी बनाने के लिए किया जाता है जबकि पत्तियों को फेंक दिया जाता है। लेकिन इन पत्तों में आयरल और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। इसका इस्तेमाल सब्जी, भरवां पराठा और दाल में किया जा सकता है।
4) ब्रोकली की डंठल
ब्रोकली सेहत के लिए फायदेमंद होती है। ये सुपरफूड से कम नहीं है और पोषक तत्वों का खजाना होती है। ब्रोकली की तरह इसकी डंठल में भी फाइबर और विटामिन सी होता है। इसे बाहर से छील कर इसका इस्का इस्तेमाल सूप में कर सकते हैं। इसके अलावा इसे हल्का स्टर फ्राई करके खा सकते हैं।
सब्जियों से केमिकल को पूरी तरह साफ करने का तरीका
सब्जियों और फलों पर छिड़के जाने वाले पेस्टिसाइड्स और केमिकल सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए सब्जी को पूरी तरह साफ करना चाहिए। इसके लिए 3 भाग पानी और 1 भाग सफेद सिरका मिलाकर एक घोल तैयार करें। फिर सब्जियों को इस घोल में 10 से 15 मिनट के लिए डाल दें। बाद में साफ पानी से धो लें।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का ऑप्शन नहीं है। किसी भी हेल्थ प्रॉब्लम से जुड़े सवालों के लिए हमेशा डॉक्टर की सलाह लें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



