Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/27/1200x900/shahrukh_khan_1762417485271_1762417485460_1779853623658_a8412d3c-b7ac-4fc6-9703-e4ea4e13257a.jpg

Shahrukh khan Fans: आप भी शाहरुख खान के फैन हैं? तो चलिए एक गेम खेलते हैं। मैं आपको तीन शब्दा दूंगी और आपको इन तीन शब्दों से उनकी फिल्म का नाम गेस करना होगा। 

अगर आप खुद को बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान का सबसे बड़ा फैन मानते हैं, तो आपके लिए एक छोटा-सा चैलेंज है। हम आपको तीन हिंट दे रहे हैं—जेल, खतरनाक एक्सीडेंट और एक एयर होस्टेस। इन तीन शब्दों का शाहरुख खान की एक फिल्म से गहरा कनेक्शन है। क्या आप उस फिल्म का नाम गेस कर सकते हैं? चलिए एक हिंट देते हैं, ये शाहरुख खान की सुपरहिट साइको थ्रिलर फिल्म है

फिल्म का नाम

अगर आपने दिमाग के घोड़े दौड़ा लिए हैं और अभी भी उलझन में हैं, तो चलिए हम आपको इसका सही जवाब बताते हैं। ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि साल 1994 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘अंजाम’ है।

जब राहुल के जुनून ने पार की थीं सारी हदें

‘डर’ और ‘बाजीगर’ के बाद ‘अंजाम’ शाहरुख खान के शुरुआती करियर की वो फिल्म थी, जिसने दर्शकों के दिलों में उनका खौफ पैदा कर दिया था। इस फिल्म में शाहरुख खान ने विजय अग्निहोत्री नाम के एक अमीर और बिगड़ैल लड़के का किरदार निभाया था, जो माधुरी दीक्षित (शिवानी) के प्यार में इस कदर पागल हो जाता है कि उसका जुनून तबाही का रूप ले लेता है।

कैसे जुड़ते हैं ये तीन शब्द?

एयर होस्टेस: फिल्म की कहानी की शुरुआत ही यहीं से होती है। माधुरी दीक्षित का किरदार (शिवानी) एक एयर होस्टेस का होता है, जिससे विजय (शाहरुख खान) को पहली नजर में प्यार हो जाता है।

एक्सीडेंट: जब शिवानी, विजय के प्यार को ठुकराकर किसी और से शादी कर लेती है, तो विजय का पागलपन शुरू होता है। वह शिवानी के पति (दीपक तिजोरी) का एक भयानक एक्सीडेंट करवा देता है और बाद में उसे अस्पताल में ही मार डालता है।

जेल: विजय की दास्तां यहीं खत्म नहीं होती। वह शिवानी को एक झूठे केस में फंसाकर जेल भिजवा देता है, जहां शिवानी को भारी प्रताड़ना झेलनी पड़ती है।

कहानी अभी बाकी है

फिल्म का सेकंड हाफ पूरी तरह से बदले पर आधारित है। जेल से छूटने के बाद शिवानी एक-एक करके विजय से उसके उन सभी गुनहगारों का बदला लेती है जिन्होंने उसकी जिंदगी तबाह की थी। फिल्म का क्लाइमेक्स आज भी बॉलीवुड के सबसे वायलेंट और थ्रिलिंग क्लाइमेक्स में से एक माना जाता है।

अवॉर्ड

इस फिल्म में अपनी शानदार और खौफनाक एक्टिंग के लिए शाहरुख खान को उस साल ‘फिल्मफेयर बेस्ट विलेन’ का अवॉर्ड भी मिला था। हो सकता है आपने ये फिल्म न देखी हो, लेकिन इसका गाना ‘चने के खेत में’ जरूर सुना होगा। ये गाना आज भी बेहद लोकप्रिय है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN