Home rss world hindi पाकिस्तान में भोजन को तरसे लोग, भुखमरी से जूझ रहा भारत का...

पाकिस्तान में भोजन को तरसे लोग, भुखमरी से जूझ रहा भारत का एक और पड़ोसी; देखें लिस्ट

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

10 सबसे बड़े वैश्विक खाद्य संकट शीर्षक वाली रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि वर्ष 2026 में पाकिस्तान में करीब 1.06 करोड़ लोगों को जीवित रहने के लिए तत्काल मानवीय सहायता की आवश्यकता होगी।

अंतरराष्ट्रीय मानवीय संगठन एक्शन अगेंस्ट हंगर (Action Against Hunger) की एक नई रिपोर्ट सामने आई है। इसने पाकिस्तान की पोल खोलकर रख दी है। पाकिस्तान इन दिनों में सबसे अधिक खाद्य संकट का सामना कर रहा है। वह इस मामले में दुनिया के 10 सबसे पिछड़े देशों में बना हुआ है। इसकी वजह से वहां लोग भूख से तड़प रहे हैं। पाकिस्तानी समाचार पत्र डॉन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान की गहराती गरीबी, लगातार आ रही प्राकृतिक आपदाएं और अंतरराष्ट्रीय मदद में कमी के कारण लाखों लोग भरपेट भोजन और पोषण के लिए तरस रहे हैं।

विश्व खाद्य दिवस से ठीक पहले जारी की गई 10 सबसे बड़े वैश्विक खाद्य संकट शीर्षक वाली रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि वर्ष 2026 में पाकिस्तान में करीब 1.06 करोड़ लोगों को जीवित रहने के लिए तत्काल मानवीय सहायता की आवश्यकता होगी। रिपोर्ट में बताया गया है कि देश के कुछ आर्थिक संकेतकों में सुधार के दावों के बावजूद, जमीनी हकीकत और आम परिवारों की स्थिति बेहद चिंताजनक है। पाकिस्तान में जारी इस भुखमरी के कारण भी बताए गए हैं।

पाकिस्तान में क्यों है इतनी भुखमरी?

पाकिस्तान में भोजन की आसमान छूती कीमतें, बढ़ती जीवन शैली की लागत, बेरोजगारी और गिरती आमदनी ने आम लोगों के पास जरूरत का सामान खरीदने की क्षमता खत्म कर दी है। इसके अलावा, बार-बार आने वाली बाढ़, सूखा, भीषण गर्मी, ग्लेशियर पिघलने की घटनाएं और अनिश्चित मॉनसूनी बारिश ने कृषि क्षेत्र और पशुपालन को भारी नुकसान पहुंचाया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, मानवीय फंड में कमी आने के कारण लोग एक समय का खाना छोड़ने, अपने घर-मवेशी बेचने और बच्चों को स्कूल से निकालने जैसे कठोर कदम उठाने पर मजबूर हैं। इससे भविष्य में गरीबी और कुपोषण और गहराने का खतरा बढ़ गया है।

दुनिया के 10 सबसे प्रभावित देश

रिपोर्ट में पाकिस्तान के अलावा नाइजीरिया, कांगो, सूडान, यमन, अफगानिस्तान, म्यांमार, बांग्लादेश, दक्षिण सूडान और सीरिया को भी गंभीर खाद्य संकट वाले देशों की सूची में रखा गया है। वैश्विक स्तर पर लगभग 17.7 करोड़ लोग इन 10 देशों में सबसे गंभीर भुखमरी का सामना कर रहे हैं। पिछले एक दशक में दुनिया भर में गंभीर भुखमरी के मामलों में दोगुनी वृद्धि हुई है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN