Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/28/1200x900/28_may_movies_8_1779988082858_1779988087416_8cbdfd21-7e3e-4beb-b599-798e92de7ce4.jpgOTT Weekend Watch: आपके दिल को ‘मिसेज’ और ‘चिरैया’ की कहानियों ने छुआ है तो ये फिल्में और सीरीज भी आपके दिल को जरूर छुएंगी। ये सभी फिल्में और सीरीज ओटीटी पर हैं।
‘मिसेज’ और ‘चिरैया’ ने सिनेमा लवर्स को झकझोरकर रख दिया, लेकिन क्या आपको पता है कि ओटीटी पर ऐसी कई सारी फिल्में और सीरीज हैं? आइए आपको ‘मिसेज’ और ‘चिरैया’ जैसी 10 फिल्मों और सीरीज के बारे में बताते हैं ताकि आप इस वीकेंड इन फिल्मों को देख सकें।
1. पार्च्ड (Parched)
ओटीटी – अमेजन प्राइम वीडियो
IMDb रेटिंग – 7.5
ये फिल्म राजस्थान के एक गांव में रहने वालीं चार महिलाओं की है। वे समाज की पुरानी बंदिशों, बाल विवाह और घर में होने वाले अत्याचारों को सहना बंद कर देती हैं और अपनी आजादी के लिए आवाज उठाती हैं। इस फिल्म का इमोशन आपको ‘चिरैया’ की याद दिलाएगा।
2. डार्लिंग्स (Darlings)
ओटीटी – नेटफ्लिक्स
IMDb रेटिंग – 6.7
ये कहानी मां और बेटी की है। बेटी अपने शराबी पति के अत्याचारों को चुपचाप सहती है, लेकिन जब पानी सिर से ऊपर चला जाता है, तो दोनों मां-बेटी मिलकर उस आदमी को उसी की भाषा में सबक सिखाती हैं।
3. थप्पड़ (Thappad) – MX Player
ओटीटी – एमएक्स प्लेयर
IMDb रेटिंग – 7
‘बस एक थप्पड़… पर नहीं मार सकता!’ इसी बात पर बनी है तापसी पन्नू की ये फिल्म। ये फिल्म उस सोच पर एक कड़ा तमाचा है जो कहती है, ‘शादी में थोड़ा-बहुत तो चलता है’।
4. प्रोवोग्ड (Provoked) – MX Player
ओटीटी – एमएक्स प्लेयर
IMDb रेटिंग – 6.4
ऐश्वर्या राय बच्चन की ये फिल्म किरणजीत अहलूवालिया की सच्ची कहानी पर आधारित है। ये फिल्म दिखाती है कि सालों तक घरेलू हिंसा और मानसिक प्रताड़ना सहने के बाद, जब एक महिला का सब्र टूटता है, तो कानून और समाज को भी झुकना पड़ता है।
5. आकाश वाणी (Akaash Vani)
ओटीटी – यूट्यूब
IMDb रेटिंग – 6.4
प्यार और जबरन थोपी गई शादी के बीच के अंतर को दिखाती है ये डररेटेड फिल्म है। नुसरत भारूचा और कार्तिक आर्यन ने इस फिल्म में लीड रोल प्ले किया है।
6. सेक्शन 375 (Section 375)
ओटीटी – अमेजन प्राइम वीडियो
IMDb रेटिंग – 8.1
ये एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है जो कंसेंट पर बात करती है। अक्षय खन्ना और ऋचा चड्ढा की यह फिल्म अंत तक आपको स्क्रीन से बांधे रखेगी और सोचने पर मजबूर कर देगी।
7. हक (Haq)
ओटीटी – नेटफ्लिक्स
IMDb रेटिंग – 7.8
पुरानी लेकिन एक बेहद दमदार फिल्म, जो महिला के हक और पहचान की लड़ाई को दिखाती है। ‘मिसेज’ की तरह ही ये कहानी भी एक महिला के खुद को पहचानने के सफर को बयां करती है।
8. पिंक (Pink)
ओटीटी – यूट्यूब
IMDb रेटिंग – 8
‘नो मीन्स नो’, ये सिर्फ एक शब्द नहीं है, एक आंदोलन है।अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की इस फिल्म ने कंसेंट की परिभाषा को हमेशा के लिए बदल दिया। चाहे लड़की मॉडर्न हो या पुराने ख्यालों वाली, उसकी ना का मतलब सिर्फ ‘ना’ ही होता है।
9. लिपस्टिक अंडर माई बुर्खा (Lipstick Under My Burkha)
ओटीटी – जियोहॉटस्टार/ अमेजन प्राइम वीडियो
IMDb रेटिंग – 6.8
ये चार अलग-अलग उम्र की महिलाओं की कहानी है, जो समाज द्वारा बनाई गईं बंदिशों के बीच अपनी दबी हुई इच्छाओं और आजादी को जीने की कोशिश करती हैं। बता दें, ये फिल्म थोड़ी बोल्ड है।
10. संपूर्ण (Sampurna)
ओटीटी – अमेजन प्राइम वीडियो
IMDb रेटिंग – 7.1
ये एक बंगाली वेब सीरीज है। इस सीरीज की कहानी मैरिटल रेप और एक ही घर में रह रहीं दो महिलाओं के बीच की बॉन्डिंग को दिखाती है। कैसे एक महिला अपनी देवरानी के हक के लिए पूरे परिवार के खिलाफ खड़ी हो जाती है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







