Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/28/1200x900/pankaj_tripathi_1779966128635_1779966132486_5b6fca85-6f34-413c-806c-a29015746b12.png

पंकज त्रिपाठी का अपनी बेटी के साथ दोस्त जैसा रिश्ता है। उन्होंने कहा कि वो चाहते हैं कि वो थोड़ा अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव लाएं। इसी के साथ उन्होंने बताया कि जब उनकी बेटी 18 साल की हुई थी तब वो उसे खुद पब लेकर गए थे। 

पंकज त्रिपाठी ने पर्दे पर कई बार बेटी के पिता होने का किरदार निभाया है। पंकिज त्रिपाठी के उन किरदारों को काफी पसंद भी किया गया है। पर्दे से अलग हटकर पंकज त्रिपाठी असल लाइफ में भी एक बेटी के पिता हैं। हाल ही में पंकज त्रिपाठी ने अपनी बेटी संग अपने रिश्ते को लेकर बात की। पंकज त्रिपाठी ने बताया कि जब उनकी बेटी 18 साल की हुई थी तब वो उसे लंदन के एक पब में लेकर गए थे। पंकिज त्रिपाठी ने कहा कि उनकी बेटी और उनका दोस्त वाला रिश्ता है।

क्या कूल डैड हैं पंकज त्रिपाठी?

युवा पॉडकास्ट में खास बातचीत में पंकज त्रिपाठी ने अपनी बेटी संग अपने रिश्ते पर बात की। पंकज त्रिपाठी से पूछा गया कि क्या उनकी बेटी को लगता है कि वो एक कूल डैड हैं? इसपर पंकज ने कहा कि ये तो उनकी बेटी ही बता पाएगी।

कैसा है बेटी संग पंकज त्रिपाठी का रिश्ता?

पंकज त्रिपाठी ने कहा कि उनका उनकी बेटी के साथ रिश्ता काफी अच्छा है। उन्होंने बताया कि बेटी के 18वें जन्मदिन पर उनका परिवार लंदन में था। वहां, वो अपनी बेटी को एक पब में ले गए थे। उन्होंने अपनी बेटी से कहा था कि अब तुम एडल्ट हो गई है।

भारत में बाहर खाना खाने को लेकर क्या बोले पंकज त्रिपाठी?

पंकज त्रिपाठी ने ये भी बताया कि क्यों वो लंदन में थे। उन्होंने कहा कि भारत में कहीं बाहर खाना भी नहीं खाने देते हैं लोग। लोग फोटो खिंचाने आ जाते हैं। पंकज कहते हैं कि ये अच्छी चीज है, लोग प्यार देते हैं। पर जब आपका परिवार किनारे खड़ा है और लोग आपके साथ फोटो खिंचा रहे होते हैं तो अच्छा नहीं लगता है। पंकज कहते हैं कि उनके लिए थोड़ी दुविधा हो जाती है। उन्होंने कहा कि तब उन्हें लगता है कि वो क्यों आ गए बाहर, इससे अच्छा घर में ही खा लेते।

जब बेटी को लेकर पब पहुंचे पंकज त्रिपाठी

इसके बाद पंकज ने बताया कि इस वजह से वो परिवार के साथ लंदन गए थे। उन्होंने कहा, “उस दिन उसका जन्मदिन था। मैंने कहा चलो, अब तुम एडल्ट हो गई हो। बाकी तुम्हारा विवेक और निर्णय है जीवन में आगे। बतौर बाप हम तुमको ले जा रहे हैं। पत्नी थोड़ी बीमार थीं, तो वो अपना कमरे में आराम कर रही थीं। हम दोनों टहलने निकले तो बकिंघम पैलेस के पीछे कहीं एक पब था। मैंने कहा चलो।”

बेटी की लाइफस्टाइल को लेकर चिंतित रहते हैं पंकज त्रिपाठी

पंकज ने फिर कहा कि उनका दोस्ती वाला रिश्ता ही है। मतलब उसे भय नहीं है पिता वाला। पंकज त्रिपाठी ने कहा कि वो प्यार भी जताते हैं, लेकिन उनका तरीका थोड़ा अलग है। वो इन सब बातों के लिए टोकते हैं कि लाइफस्टाइल को लेकर थोड़ा जागरुक हो जाए। टाइम से सोए, स्क्रीन टाइम थोड़ा कम कर दे। एक्टर का कहना है कि बाकि वो जो चाहें जीवन में करें। उन्होंने कहा कि उन्हें पता है कि उन्होंने ऐसी परवरिश दी है कि वो अच्छी ही रहेगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN