Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/04/1200x900/ssh_1780586027280_1780586036126_09cc546c-b779-442e-ac98-0fb1f26dfba1.jpg

शिल्पा शिंदे और हिना खान के बीच सोशल मीडिया पर वॉर चल रही है। शिल्पा ने जो हाल ही में सेक्शुअल हैरेसमेंट का झूठा आरोप का जो खुलासा किया उससे सोशल मीडिया पर बवाल हो गया है।

शिल्पा शिंदे ने हाल ही में यह खुलासा किया कि उन्होंने जो सालों पहले पॉपुलर कॉमेडी शो भाभी जी घर पर हैं के प्रोड्यूसर पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था वो झूठा था। इसके बाद से शिल्पा को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। कई सेलेब्स ने शिल्पा के खिलाफ बात की है। हिना खान ने भी शिल्पा के इस स्टेटमेंट को सुनकर इसे काफी शर्मनाक बताया था। अब हिना के स्टेटमेंट पर शिल्पा का रिएक्शन आया है।

क्या बोलीं शिल्पा

शिल्पा ने कहा, ‘लोग मेरे नाम पर पब्लिसिटी गेन कर करना कब बंद करेंगे पता नहीं। लेकिन चलती ट्रेन में चढ़ेंगे तो आपको चोट लगेगी ना?’

बिमारी को लेकर कसा तंज

शिल्पा ने आगे कहा, ‘आप पब्लिसिटी के लिए, लोगों के पास अपनी बीमारियां लेकर जाती हैं। घर के लोगों की डेथ पर बात करती हैं तो आपको शिल्पा शिंदे क्यों चाहिए?’

बिना नाम लिए मार दिया ताना

शिल्पा ने भले ही हिना का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा, उनके स्टेटमेंट से डायरेक्ट हिना की तरफ जाता दिख रहा है।

अब क्यों सच का खुलासा किया शिल्पा ने

शिल्पा ने यह भी कहा कि उन्होंने अब जाकर सच इसलिए बताया क्योंकि वह इस सच को छिपाने का बोझ नहीं रखना चाहती थीं। शिल्पा ने कहा, ‘उस वक्त अगर साथ दिया होता, तो आज ये नौबत नहीं आती। 9 साल के बाद हमने काम कर लिया। मुझे किसी ने नहीं कहा कि बोलो, लेकिन मैं एक लड़की के पिता और एक औरत के पति के लिए खड़ी हूं क्योंकि मैंने झूठ बोला था।’

प्रोड्यूसर की जगह जेल चली जातीं शिल्पा

शिल्पा का यह भी कहना है कि अगर प्रोड्यूसर उस आरोप में गिरफ्तार भी हो जाता तो वह खुद जेल चली जातीं।

क्या कहा था शिल्पा ने

बता दें कि शिल्पा ने कुछ दिनों पहले भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में कहा कि उन्होंने भाभी जी घर पर हैं शो छोड़ते वक्त प्रोड्यूसर संजय कोहली पर जो सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था वो झूठा था। शिल्पा ने मुताबिक वह कॉन्ट्रैक्चुअल डिस्प्यूट और पेमेंट दिक्कत की वजह से फंस गई थी और उन्हें लगा कि उस समय उस सिचुएशन से निकलने का यही सही समय था।

हिना ने लगाई थी शिल्पा की क्लास

शिल्पा के इस स्टेटमेंट के वायरल होने के बाद हिना ने सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट शेयर किया और इसे शर्मनाक बताया था। उन्होंने कहा था कि इस केस में विक्टिम तो प्रोड्यूसर हैं जो काफी अच्छे इंसान हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN