Home LIFESTYLE NEWS HINDI साड़ी के साथ सारा तेंदुलकर ने पहना कोर्सेट ब्लाउज, दिखी बला की...

साड़ी के साथ सारा तेंदुलकर ने पहना कोर्सेट ब्लाउज, दिखी बला की खूबसूरत, पेट छिपाने के लिए बेस्ट पैटर्न

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

लाइव हिन्दुस्तान
share

अगर आप साड़ी पहनकर भी मॉर्डन दिखना चाहती हैं तो आपको सारा तेंदुलकर के लेटेस्ट लुक से टिप्स लेनी चहिए। इस लुक में उन्होंने बनारसी साड़ी को पहना है लेकिन उनका ब्लाउज डिजाइन काफी अलग और सुंदर है। 

Sara Ali Khan has paired a Banarasi saree with a corset style blouse See how to achieve a modern look with a saree.

सारा अली खान ने बनारसी साड़ी के साथ कोर्सेट डिजाइन के ब्लाउज को कैरी किया है। देखिए साड़ी में कैसे मिलेगा मॉर्डन लुक।

सारा तेंदुलकर अपने फैशन स्टाइल के लिए अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। हाल ही में सारा ने अपने लेटेस्ट ‘वोग’ कवर शूट के लिए एक शानदार फैशन स्टेटमेंट बनाया जिसमें उन्होंने इंडियन आउटफिट को ग्लैमरस अंदाज में कैरी किया है। बहुत सी महिलाएं और लड़कियां ये सोचती हैं कि साड़ी में वह ग्लैमरस या फिर उतनी आकर्षित नहीं दिख सकती जितना की वह वेस्टर्न वियर में दिखती हैं। सारा ने इस भ्रम को तोड़ते हुए एक बनारसी साड़ी को बहुत खास अंदाज के साथ कैरी किया है। उनके इस ट्रेडिशनल और मॉर्डन टच लुक से आपको भी इंस्पिरेशन लेनी चाहिए। यहां देखिए उनके लुक की खासियत और कैसे मिल सकता है साड़ी में मॉर्डन लुक।

बनारसी साड़ी संग कोर्सेट ब्लाउज से मिला मॉर्डन लुक

सारा ने इस लुक में मिंट रंग की बनारसी साड़ी को कैरी किया है। इस साड़ी पर छोटे लाल रंग फ्लावर मोटिफ्स बने हैं और किनारे पर लाल एंब्रॉयडरी बॉर्डर लगा है। इस साड़ी को ड्रेप करने के लिए सारा ने रेगुलर स्टाइल को छोड़कर सारा ने मॉर्डन ड्रेप स्टाइल को चुना। साड़ी ड्रेपिंग के अलावा ब्लाउज के स्टाइल मे इस लुक को काफी खास बनाया है। सारा ने इस मिंट ग्रीन साड़ी के साथ क्रीम रंग का स्ट्रकचर्ड बस्टियर कोर्सेट को पहना है। जिसमें स्वीटहार्ट नेकलाइन और हल्की चुन्नट वाली डिटेलिंग है। इस तरह का ब्लाउज स्टाइल उन लोगों के लिए अच्छा है जो अपना पेट रिवील करना पसंद नहीं करती हैं।

लुक की जान बनी ज्वेलरी और मेकअप

कॉर्सेट ब्लाउज के साथ सारा ने गले में डायमंड स्टाइल वाला लेयर्ड नेकलेस पहना है। सारा के लुक में नेकलेस ने सभी का ध्यान खींचा है। इस नेकलेस के बीच में पेंडेंट जैसा ड्रॉप है। इसमें कलाई पर मैचिंग ब्रेसलेट है। जो लुक को फेस्टिव और लक्जरी बनाता है। इस लुक में बालों को स्लीक लो में बांधा है। इस लुक के हेयरस्टाइल में आगे कुछ लूज बाल हैं। इस ग्लैमरस लुक में मेकअप सॉफ्ट-ग्लैम रखा है। इसके साथ डिफाइन आंखे, वॉप्म कॉम्पलेक्शन और होठों पर ग्लोस लगाया है।

टिप

  • इस लुक को एलिगेंट बनाने के लिए सारा ने सिर्फ एक नेकलेस कैरी किया है। इसके साथ कोई ईयररिग्स नहीं कैरी किए हैं। अगर आपको खाली कान अच्छे नहीं लगते हैं तो आप सिंपल टॉप्स कैरी कर सकते हैं।
  • मेकअप को बहुत हैवी रखते हुए लिप्स पर सॉफ्ट रोजी कलर लगाया और ग्लॉस भी लगाया है।
  • अगर आप मेसी लुक नहीं चाहती तो स्लीक पोनीटेल हेयरस्टाइल बना सकती हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN