Home BUSINESS NEWS HINDI ₹1 से कम का शेयर बना रॉकेट! इस बड़ी डील के बाद...

₹1 से कम का शेयर बना रॉकेट! इस बड़ी डील के बाद लगा 9% का अपर सर्किट; क्या आपका है दांव?

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

शेयर मार्केट एक्सपर्ट्स इन 8 शेयरों को लेकर हैं बुलिश, आज खरीदारी की दे रहे सलाह

शेयर बाजार में सोमवार को ₹1 से कम कीमत वाले पेनी स्टॉक GACM टेक्नोलॉजीज ने निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। कंपनी के शेयर में करीब 9% का अपर सर्किट लगा और यह ₹0.75 पर पहुंच गया। इस तेजी की वजह कंपनी द्वारा मेरिडियन इंटेलिजेंस प्राइवेट लिमिटेड के साथ किया गया एक अहम समझौता (MoU) है, जिसे कंपनी अपने कारोबार के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम मान रही है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

कंपनी ने क्या कहा?

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि यह समझौता उसके लंबे समय के बिजनेस प्लान का हिस्सा है। इस पार्टनरशिप के जरिए GACM टेक्नोलॉजीज सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट कारोबार में अपनी मौजूदगी मजबूत करना चाहती है और नए रेवेन्यू सोर्स तैयार करने पर काम करेगी। कंपनी का कहना है कि यह समझौता भविष्य में लगातार ग्रोथ और वैल्यू क्रिएशन में मदद करेगा।

MoU के तहत दोनों कंपनियां सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर मिलकर काम करेंगी। इस समझौते की कुल संभावित वैल्यू ₹15 करोड़ (₹1,500 लाख) है। यह करार लागू होने की तारीख से शुरू होकर 30 सितंबर 2028 तक प्रभावी रहेगा, यानी कंपनी को लगभग तीन साल का बिजनेस विजिबिलिटी और नए प्रोजेक्ट्स का अवसर मिल सकता है। कंपनी ने कहा कि यह पार्टनरशिप दोनों पक्षों के लिए लाभदायक साबित हो सकती है और इससे लंबे समय में कारोबार के विस्तार के साथ शेयरधारकों के लिए भी बेहतर मूल्य सृजित होने की उम्मीद है।

आज का शेयर प्रदर्शन

GACM टेक्नोलॉजीज के शेयर में सोमवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। खबर लिखे जाने तक NSE पर यह स्टॉक 8.70% की बढ़त के साथ ₹0.75 पर कारोबार कर रहा था। अगर शेयर के प्रदर्शन की बात करें तो हाल के दिनों में GACM टेक्नोलॉजीज ने शानदार तेजी दिखाई है। पिछले एक सप्ताह और एक महीने में शेयर करीब 53% चढ़ चुका है। वहीं, साल 2026 में अब तक इसमें करीब 36% की बढ़त दर्ज की गई है, जबकि पिछले एक साल में शेयर ने लगभग 44% का रिटर्न दिया है। हालांकि, लंबी अवधि में तस्वीर थोड़ी अलग है। पिछले तीन सालों में शेयर करीब 28% कमजोर हुआ है, लेकिन 5 सालों में इसने लगभग 23% का रिटर्न निवेशकों को दिया है।

क्या कहते हैं मार्केट एक्सपर्ट?

मार्केट एक्सपर्ट का मानना है कि इतने कम कीमत वाले पेनी स्टॉक्स में उतार-चढ़ाव काफी अधिक होता है। ऐसे में केवल किसी एक खबर के आधार पर निवेश करने के बजाय कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन, ऑर्डर बुक और बिजनेस की संभावनाओं का अच्छी तरह विश्लेषण करना जरूरी है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN