Home BUSINESS NEWS HINDI Gold Rate: सोने का दाम 1.30 लाख रुपये पर, 3 अगस्त को...

Gold Rate: सोने का दाम 1.30 लाख रुपये पर, 3 अगस्त को ये रहा 22 और 24 कैरेट गोल्ड का रेट

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Gold Price Today: आज सोमवार 3 अगस्त को सोने के भाव में मामूली तेजी रही। सर्राफा बाजार में सोना 55 रुपये महंगा हुआ है। सोने का भाव 1,41,950 रुपय पर है। ये 10 ग्राम गोल्ड का रेट है। बीते हफ्ते शुक्रवार को सोने का भाव 1.41 लाख रुपये पर ही बंद हुआ था। बुलियन मार्केट में 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1.30 लाख रुपये पर है। अगर आप आज गोल्ड ज्वैलरी खरीदने या निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो आज 3 अगस्त का गोल्ड रेट जान लें।

दिल्ली में आज का सोने का रेट

देश की राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 1,41,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,30,002 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

बिहार में आज का गोल्ड रेट

बिहार की राजधानी पटना में 24 कैरेट गोल्ड 1,42,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। यहां दाम 60 रुपये चढ़ा है। पटना में 22 कैरेट सोने का भाव आज 1,30,000 रुपये रहा।

मुंबई में आज का गोल्ड रेट

मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,42,140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। यहां सोना 60 रुपये महंगा हुआ है। 22 कैरेट सोने का भाव मुंबई में 1,30,000 रुपये पर है।

यूपी में आज का गोल्ड रेट

यूपी के लखनऊ में सोने का भाव 1,42,980 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। यहां सोने का दाम 60 रुपये कम हुआ है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,30,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

सोने की कीमतों में क्यों आई तेजी?

1. डॉलर में कमजोरी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

डॉलर इंडेक्स में गिरावट आने से सोना दूसरे देशों के खरीदारों के लिए सस्ता हो जाता है, जिससे इसकी मांग बढ़ती है। वहीं, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ा और निवेशकों का रुझान सोने की ओर बढ़ा, जिससे कीमतों को सहारा मिला।

2. अमेरिका-ईरान तनाव में नरमी की उम्मीद

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ बातचीत वाले बयान से भू-राजनीतिक तनाव कम होने की उम्मीद जगी। हालांकि इससे तेल की कीमतों में गिरावट आई, लेकिन निवेशकों ने वैश्विक घटनाक्रम और अनिश्चितता को देखते हुए सोने में निवेश बनाए रखा, जिससे इसकी कीमतें मजबूत रहीं।

3. फेड की ब्याज दर

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने फिलहाल ब्याज दरें स्थिर रखी हैं, लेकिन भविष्य में दरें बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया है। महंगाई अब भी फेड के 2% लक्ष्य से ऊपर बनी हुई है। ऐसे में निवेशकों की नजर अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों पर है। ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता के कारण सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की मांग बनी हुई है, जिससे कीमतों को समर्थन मिल रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN