Home BUSINESS NEWS HINDI 1 हफ्ते में 32% लुढ़का मल्टीबैगर स्टॉक, आज भी लगा लोअर सर्किट,...

1 हफ्ते में 32% लुढ़का मल्टीबैगर स्टॉक, आज भी लगा लोअर सर्किट, किस वजह से हो रही बिकवाली

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Multibagger Stock: मल्टीबैगर स्टॉक Thangamayil Jewellery के शेयरों की कीमतों में पिछले एक साल में 160 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से इस कंपनी के शेयरों की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। आज सोमवार को बाजार में जारी उछाल के उलट यह स्टॉक 5 प्रतिशत लुढ़क गया। बीएसई में स्टॉक 4972.15 रुपये के स्तर पर आकर बंद हुआ है। बता दें, बीते एक सप्ताह के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 32 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।

क्या है इस गिरावट की वजह

कंपनी ने दी जानकारी में बताया है कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के 28 दिनों में सेल्स में कोई भी सुधार नहीं देखने को मिला है। इस अपडेट के सामने आने के बाद स्टॉक लुढ़क गया।

कंपनी के तिमाही नतीजे रहे हैं शानदार

ज्वैलरी का कारोबार करने वाली इस कंपनी ने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। पहली तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 85.10 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 86.20 प्रतिशत अधिक है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 45.70 करोड़ रुपये रहा था। पहले क्वार्टर के दौरान कंपनी का ऑपरेशनल रेवन्यू 2666 करोड़ रुपये रहा था। साल दर साल की तुलना में कंपनी का रेवन्यू 71.20 प्रतिसत बढ़ा है। बता दें, बीते वित्त वर्ष की पहली तिमाही में Thangamayil Jewellery का ऑपरेशनल रेवन्यू 1558 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी का EBITDA पहली तिमाही के दौरान 145 करोड़ रुपये रहा था। पिछले साल की तुलना में यह 66.80 प्रतिशत बढ़ा है।

लॉन्ग टर्म में कंपनी का प्रदर्शन कैसा रहा है?

तीन महीने में यह स्टॉक 25 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं, 6 महीने में स्टॉक का भाव 56 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी का 52 वीक हाई 7429 रुपये और 52 वीक लो लेवल 1810.05 रुपये है। इस कंपनी का मार्केट कैप 15454 करोड़ रुपये का है।

बीते दो साल में स्टॉक का दाम 194 प्रतिशत और तीन साल में यह 341 प्रतिशत बढ़ा है। 5 साल में पोजीशनल निवेशकों को कंपनी ने 986 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, 10 साल से शेयरों को होल्ड करने वाले इनवेस्टर्स को अबतक 3564 प्रतिशत का फायदा हुआ है।

लगातार डिविडेंड भी दे रही है कंपनी

पिछले महीने की 22 तारीख को कंपनी के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब कंपनी ने एक शेयर पर 18 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2025 में कंपनी ने एक शेयर पर 12.50 रुपये का डिविडेंड दिया था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN