Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/07/1200x900/Anshula_Wedding_Vido_1783431030644_1783431034656_2a761b50-666a-4838-89ad-b1a8846b1af4.jpgअंशुला कपूर ने शादी के बाद अपने पति रोहन ठक्कर के साथ एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में शादी की कुछ सबसे खास झलकियां देखी जा सकती हैं। वीडियोज में दुल्हन की एंट्री से लेकर फेरों तक सब कुछ दिखाया गया है।
फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने शादी के एक दिन बाद अपनी वेडिंग सेरिमनी का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में दुल्हन के तौर पर उनकी एंट्री से लेकर वीरमाला और सात फेरे लेने तक की झलकियां उन्होंने साझा की हैं। वीडियो की शुरुआत होती है रोहन के एक सीन के साथ। अंशुला कपूर के पति रोहन एक लेटर लिखते नजर आते हैं, जिसका मैसेज आपको ऑडियो में सुनाई पड़ता है। होने वाली दुल्हन अंशुला तभी शादी के जोड़े में कमरे में दाखिल होती हैं और उन्हें देखकर रोहन का रिएक्शन देखने लायक होता है। वीडियो आगे बढ़ता है और हमें अंशुला अपने पति के लिए एक नोट लिखती नजर आती हैं।
पिता और भाई के साथ मंडप में हुई एंट्री
वीडियो में अंशुला की अपने भाई अर्जुन कपूर के साथ मंडप की तरफ बढ़ते हुए क्लिप हैं, जिसमें बाद में बोनी कपूर भी साथ जुड़ जाते हैं। अंशुला और रोहन का एक दूसरे को देखकर मुस्कुराना और फिर आंखों ही आखों में एक दूसरे के प्रति प्यार जाहिर करना जैसी झलकियां काफी इमोशनल हैं। वेडिंग वीडियो में अंशुला के चाचा अनिल कपूर और जाह्नवी कपूर समेत परिवार के अन्य लोग शादी के दौरान न्यूली वेड कपल के ऊपर फूल बरसाते नजर आते हैं और फिर वीडियो के आखिर में रोहन अंशुला की मांग में सिंदूर लगाते नजर आते हैं।
42 साल पुराने दुपट्टे ने खींचा सबका ध्यान
वीडियो के कैप्शन में कपल ने आउटफिट और जूलरी का क्रेडिट अलग-अलग ब्रांड्स को दिया है। मालूम हो कि शादी के लिए अंशुला ने गुलाबी रंग का गाउन चुना था। बात उनके आउटफिट की हाइलाइट की करें तो सबका ध्यान उनके 42 साल पुराने दुपट्टे पर गया जो उनकी मां का सोने के कपड़े और जरदोजी का काम किया हुआ दुपट्टा था। मालूम हो कि अंशुला की मां का साल 2012 में कैंसर से निधन हो गया था। अंशुला ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी के वीडियो के साथ-साथ अपने आउटफिट की डिटेल्स भी शेयर की थीं, और बताया था कि क्यों यह उनके लिए बहुत खास है।
अंशुला का दुपट्टा और उनकी लव स्टोरी
अंशुला ने अपनी पोस्ट में लिखा- जब मैं दुल्हन बनी तो मैं अपने साथ सिर्फ एक ही चीज ले जाना चाहती थी। मेरी मां का 42 साल पुराना सोने के कपड़े और जरदोजी का काम किया हुआ दुपट्टा। बाकी सब कुछ उसी के इर्द-गिर्द रचा गया। अंशुला ने अपनी पोस्ट में लिखा- एक नए परिवार की शुरुआत के इस दिन मुझे उस परिवार की गोद में रहना सबसे सही लगा जिसने मुझे पाला-पोसा। बात दोनों की लव स्टोरी की करें तो साल 2022 में अंशुला और रोहन ठक्कर की मुलाकात एक डेटिंग एप्लिकेशन पर हुई थी। साल 2023 में उन्होंने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया और साल 2025 में दोनों ने सगाई कर ली।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




