Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/07/1200x900/Termi_1783427742690_1783427748351_f2b7419e-fb11-4651-a8f3-cfbb6c280b1c.jpgटर्निमेटर मूवी का यह सीन देखकर आज भी लोगों के होश उड़ जाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इस सीन को शूट करने से कैमरा क्रू ने इनकार कर दिया था, जिसके बाद डायरेक्टर ने खुद इसे शूट किया।
फिल्ममेकर्स कई बार अपनी क्रिएटिविटी को उड़ान देने के लिए सारी हदें पार कर जाते हैं। आज की तारीख में कई सीन्स को करने के लिए मेकर्स के पास तरह-तरह की तकनीकें मौजूद हैं, लेकिन हमेशा से ऐसा नहीं था। एक वक्त तक मेकर्स के पास खतरनाक और बहुत ज्यादा मुश्किल सीन्स को शूट करने के लिए उन्हें असल में करने के सिवा कोई विकल्प नहीं होता था। इसमें खर्चा भी बहुत होता था और रिस्क भी काफी ज्यादा रहता था। आज हम आपको ऐसे ही एक सीन के बारे में बताने जा रहे हैं।
कैमरा क्रू ने किया शूटिंग से इनकार
साल 1991 में आई फिल्म ‘टर्निमेटर 2 – जजमेंट डे’ को देखकर उन दिनों लोग हैरान रह गए थे। फिल्म में कई ऐसे सीन्स थे, जिन्हें उस वक्त शूट कर पाना असंभव जैसा लगता था। इस फिल्म का एक सीक्वेंस तो ऐसा है, जिसके बारे में जब मेकर्स ने कैमरा क्रू को बताया, तो उन्होंने यह सीन शूट करने से ही इनकार कर दिया। दरअसल मेकर्स एक हेलिकॉप्टर को एक गाड़ी के पीछे एक टनल में चलते हुए दिखाना चाहते थे, साथ ही इस सीन के दौरान हेलिकॉप्टर और कार को एक साथ अलग-अलग एंगल्स और हवा की रफ्तार को चुनौती देनी थी।
डायरेक्टर ने खुद लिया पूरा रिस्क
सबसे बड़ी दिक्कत यह थी कि इस सीक्वेंस को शूट करने में गलती की गुंजाइस बहुत कम थी, यानि जरा सी गलती पर बहुत खतरनाक एक्सीडेंट हो जाता। अब सवाल यह था कि तो क्या यह सीन किसी तरकीब से तैयार किया गया? जवाब है- नहीं। जब क्रू ने यह सीन शूट करने से इनकार कर दिया तो फिल्म के डायरेक्टर जेम्स कैमरून ने खुद ही यह पूरा सीक्वेंस शूट करने का फैसला किया। उन्होंने खुद अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब कैमरा टीम ने कहा कि हम यह सीन शूट नहीं करेंगे, तो मैंने कहा कि ठीक है फिर मैं खुद शूट कर लूंगा।
ओटीटी पर कहां देखें यह फिल्म?
जेम्स ने अपने इंटरव्यू में बताया कि उनके और हेलिकॉप्टर के बीच बहुत कम फासला था। उन्होंने इस सीन को शूट किया और दुनिया के सामने अपनी रचनात्मक जिद और इस बात को भी साबित कर दिया, कि जो चीज वो सोच रहे थे, उसे वाकई में शूट कर पाना संभव था। इसे उस दौर की सबसे आइकॉनिक फिल्मों में गिना जाता है। अगर यह फिल्म आपने अभी तक नहीं देखी है, तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। इस फिल्म की IMDb पर रेटिंग 8.6 है और इसे जेम्स की कुछ सबसे आइकॉनिक फिल्मों में गिना जाता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



