Home मनोरंजन समाचार तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी में पहुंचे विकी...

तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी में पहुंचे विकी कौशल, बरातियों का किया स्वागत

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/07/1200x900/svvk_1783428510567_1783428521591_26bd9a16-4c9b-4571-90f2-1a88c2f2451e.jpg

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के स्टार रहे शैलेश लोढ़ा की बेटी की कुछ दिनों पहले शादी थी। इस शादी में विकी कौशल ने भी आकर चार चांद लगाए जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में पहले तारक मेहता का किरदार निभा चुके शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा की हाल ही में शादी हुई है। शादी जोधपुर में हुई थी जो काफी ग्रैंड थी। भले ही शादी को मीडिया से दूर रखा गया, लेकिन फिर भी सोशल मीडिया पर शादी से जुड़ी फोटोज और वीडियोज आ रही हैं। अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि विकी कौशल भी शादी में पहुंचे, इतना ही नहीं उन्होंने शैलेश के साथ बरातियों का स्वागत भी किया।

विकी का शादी से वीडियो वायरल

दरअसल, एक वीडियो सामने आया है जिसमें पहले विकी कौशल का स्वागत होता है वेन्यू पर। शैलेश खुद उन्हें लेने जाते हैं। इसके बाद फिर विकी, सभी मेहमानों से मिलते हैं और शैलेश भी उनके साथ हैं।

विकी ने किया बरातियों का स्वागत

इसके बाद विकी फिर शैलेश के साथ बरातियों का स्वागत करने के लिए खड़े होते हैं। इतना ही नहीं वह शैलेश की पगड़ी भी ठीक करते हैं। कभी दुल्हन को गले लगाते हैं।

लोगों के रिएक्शन

वीडियो पर फैंस विकी की खूब तारीफ कर रहे हैं। कोई कमेंट कर रहा है कि विकी जिस तरह लोगों से मिल रहे हैं वो वाकई तारीफ के काबिल हैं। किसी ने लिखा विकी कितने प्यारे हैं। किसी ने लिखा मोमेंट है भाई मोमेंट है। हालांकि कई यह भी पूछ रहे हैं कि जेठालाल शादी में क्यों नहीं आए।

शादी के और भी कई वीडियोज वायरल हुए हैं जिसमें कभी शैलेश और उनकी पत्नी बेटी के साथ फोटोज क्लिक करते हैं। तो कभी शादी से कपल के फोटोशूट और वेडिंग वेन्यू को दिखाया है।

शैलेश ने की थी विकी की तारीफ

बता दें कि विकी और शैलेश के बीच पहले से काफी अच्छा बॉन्ड है। कुछ दिनों पहले शैलेश ने विकी के साथ फोटो शेयर की थी और लिखा था, इतनी पॉपुलैरिती है, शानदार सक्सेस। विकी ने अपनी मेहनत से सब कमाया है, फिर भी वह काफी नेक इंसान हैं और जमीन से जुड़े हैं। यही वजह है कि वह बाकी से अलग हैं। उन्हें बहुत सारा प्यार।

विकी की प्रोफेशनल लाइफ

विकी की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट फिल्म छावा में नजर आए थे जो पिछले साल रिलीज हुई थी। फिल्म सुपरहिट थी। अब वह लव एंड वॉर और महावतार में नजर आने वाले हैं। लव एंड वॉर में विकी के साथ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर लीड रोल में हैं। फिल्म को संजय लीला भंसाली डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं महावतार को अमर कौशिक डायरेक्ट करेंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN