Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/28/1200x900/sku_1779966033342_1779966043891_ea5a32db-23f4-4419-965f-f73fc4de0da4.jpg

सारा खान ने बकरा ईद पर फैंस को एक ऐसा मैसेज दिया है जिसे सुनकर सोशल मीडिया पर सभी उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। उनका यह पोस्ट काफी वायरल हो रहा है।

बकरी ईद पर सारा खान ने एक ऐसा मैसेज दिया है जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ हो रही है। सारा एनिमल सैक्रिफाइज के खिलाफ बोल रही हैं। सारा ने दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह इस त्योहार के असली महत्व को लेकर बात कर रही हैं। सारा ने कहा कि ईद उल अधा केवल सेलिब्रेशन नहीं बल्कि इसमें फेथ है, कम्पैशन और सरेंडर।

क्या है सारा का मैसेज ईद पर

सारा ने वीडियो शेयर किया जिसमें लिखा है ईद उल अधा सिर्फ सेलिब्रेशन नहीं कि नए कपड़े पहनो, खाना हो या रिचुअल्स। यह आस्था के सबसे गहरे रूप की याद दिलाता है। पैगंबर इब्राहिम की कहानी हमें अल्लाह पर पूरे विश्वास, नेक नियत, पवित्र दिल और ईश्वर की खातिर अपनी सबसे प्रिय चीज को त्यागने का साहस सिखाती है।

उस मैसेज में आगे लिखा है, ‘पैगंबर इब्राहिम की कहानी हमें सिखाती है कि दिल साफ होना चाहिए और ईश्वर की खातिर अपनी सबसे प्यारी चीज को त्यागने का साहस होना चाहिए। अल्लाह को मास या खून नहीं चाहिए। अल्लाह हमारे इरादे देखता है।’

सारा बोलीं ईगो को सैक्रिफाइज करो

इस वीडियो को शेयर कर सारा ने लिखा, ‘आशा है कि हमारा जो सैक्रिफाइज है वो हमारा ईगो हो और हमारा रिवॉर्ड एक साफ दिल हो। ईद मुबारक।’

कृष संग शादी कर आई थईं चर्चा में

बता दें कि सारा पिछले साल तब चर्चा में आईं जब साल 2025 में उन्होंने कृष पाठक के साथ अपनी शादी अनाउंस की। दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी और फिर शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थी। शादी की फोटोज देख सबको बड़ा झटका लगा था।

लोगों ने किया ट्रोल

जहां दोनों को कई ने शादी की बधाई दी वहीं कुछ ने दोनों को ट्रोल किया। अलग-अलग धर्म में शादी कने के बाद।

सारा की पहली शादी

सारा के बारे में बता दें कि वह टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रही हैं। उन्होंने सपना बाबुल का…बिदाई जैसा हिट शो दिया है। इसके बाद वह बिग बॉस 4 में नजर आई थीं। इस शो के दौरान अली मर्चेंट के साथ वह रिलेशनशिप में आईं। इतना ही नहीं दोनों ने शो में ही शादी कर ली थी। लेकिन फिर 1 साल बाद दोनों का तलाक हो गया।

कौन हैं सारा के दूसरे पति

सारा के दूसरे पति कृष पाठक की बात करें तो वह भी एक्टर हैं। कृष के पिता रामानांद सागर में लक्ष्मण का किरदार निभा चुके सुनील लहरी हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN