Home rss world hindi आदमखोर बाघ के साथ हंसते-खेलते नजर आए डोनाल्ड ट्रंप, वीडियो पर क्यों...

आदमखोर बाघ के साथ हंसते-खेलते नजर आए डोनाल्ड ट्रंप, वीडियो पर क्यों होने लगे ट्रोल?

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

हाल ही में ब्रिटेन के यॉर्कशायर स्थित एक वाइल्डलाइफ पार्क में बाघ ने बाड़े में घुसे एक व्यक्ति को मार डाला। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। अब ट्रंप ने क्या करामात की है?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने अजीबोगरीब सोशल मीडिया पोस्ट के लिए भी मशहूर हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वाकया सामने आया है। बीते दिनों ब्रिटेन के एक वाइल्डलाइफ पार्क में बाघ के हमले में 23 वर्षीय युवक की मौत की घटना के बाद ट्रंप ने इस हमले से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाए गए इस वीडियो में ट्रंप उसी बाघ के साथ हंसते खेलते नजर आ रहे हैं। ट्रंप उसे गले लगाते भी दिख रहे हैं।

ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल पर एक 23 सेकेंड का क्लिप शेयर किया। इस वीडियो के बैकग्राउंड में ‘द लायन स्लीप्स टुनाइट’ गाना बज रहा है। वहीं वीडियो के साथ ट्रम्प ने कैप्शन लिखा है, “प्रकृति से कभी पंगा मत लो!” वीडियो की शुरुआत में ट्रंप बिल्कुल उसी हालत में नजर आ रहे हैं जिस तरह ब्रिटिश युवक की मौत हुई थी। इसके बाद वे बाघ के पीछे दौड़ते भागते हैं और फिर गले लगकर खड़े दिखते हैं।

कैसे गई थी युवक की जान?

ट्रंप के इस वीडियो को कुछ संवेदनहीनता बता रहे हैं। दरअसल ब्रिटेन के यॉर्कशायर वाइल्डलाइफ पार्क में बीते दिनों एक दुखद हादसा हुआ था। जानकारी के मुताबिक बीते शनिवार को 23 वर्षीय ब्रिटिश युवक विलियम चैपमैन यहां बाघ के बाड़े में घुस गया। यहां अमूर बाघ ने उस पर बेरहमी से हमला कर दिया। इससे मौके ही और उसकी मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक विलियम पिछले कई सालों से गंभीर मानसिक बीमारी से जूझ रहा था।

बाघ को मारा नहीं जाएगा

हालांकि युवक पर जानलेवा हमला करने के बाद आदमखोर बाघ को मारा नहीं जाएगा। बाघ का नाम ‘अल्ताई’ बताया गया है। पार्क प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि हमले में शामिल बाघ लुप्तप्राय अमूर प्रजाति का है इसीलिए उसकी जान नहीं ली जाएगी। वहीं सुरक्षा कारणों से पार्क को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

ट्रंप की पोस्ट पर परिवार का छलका दर्द

ब्रिटिश मीडिया के मुताबिक विलियम चैपमैन के परिवार ने सोशल मीडिया पर घटना का फुटेज और असंवेदनशील वीडियो शेयर किए जाने पर गहरा दुख जताया है। परिवार ने एक बयान जारी कर कहा है कि आपत्तिजनक वीडियो शेयर होने से इस दुखद समय में उन्हें गहरा मानसिक कष्ट पहुंचा है। उन्होंने लोगों से इस तरह की चीजें शेयर न करने की अपील भी की।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN