Source :- LIVE HINDUSTAN
Instagram की वजह से होने वाले बैटरी ड्रेन से परेशान हैं तो चुनिंदा सेटिंग्स में फौरन बदलाव करना चाहिए। कुछ आसान सेटिंग्स बदलना आपके फोन की बैटरी लाइफ को काफी हद तक बढ़ा सकता है।
अगर आपको लगता है कि Instagram यूज करने के बाद आपके स्मार्टफोन की बैटरी उम्मीद से कहीं ज्यादा तेजी से खत्म हो रही है, तो आप अकेले नहीं हैं। साल 2026 की शुरुआत से ही Android और iPhone यूजर्स बड़ी संख्या में Instagram की बैटरी ड्रेन प्रॉब्लम की शिकायत कर रहे हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह एक ऐसा फीचर है, जो ऐप बंद करने के बाद भी Instagram को बैकग्राउंड में एक्टिव रखता है। अच्छी बात यह है कि कुछ आसान सेटिंग्स बदलकर आप इस बैटरी ड्रेन की दिक्कत को कम कर सकते हैं।
Instagram आज के समय में सबसे ज्यादा रिसोर्सेज इस्तेमाल करने वाले ऐप्स में से एक है। Reels, Stories और वीडियो देखते वक्त ऐप लगातार नया कंटेंट डाउनलोड करता है, वीडियो प्रोसेस करता है और फीड को रिफ्रेश करता रहता है। इसका सीधा असर प्रोसेसर, डिस्प्ले और इंटरनेट कनेक्शन पर पड़ता है, जिससे बैटरी यूजेस बढ़ जाता है।
बैकग्राउंड में चलता रहता है Instagram
परेशानी तब और बढ़ जाती है जब Instagram ऐप बंद करने के बाद भी बैकग्राउंड में काम करता रहता है। यह लगातार नोटिफिकेशंस चेक करता है, नए पोस्ट और मेसेज सिंक करता है और कंटेंट को रिफ्रेश करता रहता है। यूजर को इसकी जानकारी नहीं होती, लेकिन बैकग्राउंड में बैटरी लगातार खर्च होती रहती है।
अगर आप फोन की बैटरी रिपोर्ट देखें, तो कई बार Instagram उन घंटों में भी बैटरी इस्तेमाल करता दिखाई देता है जब आपने ऐप खोला तक नहीं होता। यही वजह है कि बैकग्राउंड एक्टिविटी को बैटरी ड्रेन की सबसे बड़ी वजह माना जाता है।
तुरंत बंद करें Background Activity
Instagram के चलने होने वाली बैटरी खपत कम करने का सबसे आसान तरीका है इसकी बैकग्राउंड एक्टिविटी को लिमिटेड करना।
- Android यूजर्स Settings > Apps > Instagram > Battery में जाएं और Background Activity को Restrict या Limit करने वाला ऑप्शन चुनें।
- iPhone यूजर्स Settings > General > Background App Refresh में जाएं और Instagram के लिए इस फीचर को बंद कर दें।
ऐसा करने से Instagram आपके इस्तेमाल ना करने पर बैकग्राउंड में कंटेंट रिफ्रेश नहीं करेगा, जिससे बैटरी की बचत होगी और इस बदलाव का असर तुरंत दिखेगा।
Data Saver मोड भी करें ऑन
साथ ही Instagram में एक बिल्ट-इन Data Saver फीचर भी मौजूद है। आमतौर पर ऐप वीडियो और हाई-क्वॉलिटी मीडिया को पहले से लोड कर लेता है जिससे स्क्रॉलिंग स्मूद महसूस हो। हालांकि, यह प्रोसेस एक्सट्रा बैटरी और मोबाइल डाटा खर्च करती है।
- Data Saver ऑन करने के लिए Instagram खोलें और Settings and Privacy > Data Usage and Media Quality में जाकर Data Saver ऑप्शन ऑन कर दें।
इससे वीडियो और मीडिया की प्रीलोडिंग कम हो जाएगी, नेटवर्क एक्टिविटी घटेगी और बैटरी की खपत भी कम होगी।
ऐप को अपडेट रखना भी जरूरी
कई बार बैटरी तेजी से खत्म होने की वजह किसी सॉफ्टवेयर बग को भी माना जाता है। पहले भी Instagram में ऐसे बग सामने आ चुके हैं, जिनकी वजह से Android फोन की बैटरी असामान्य रूप से खर्च हो रही थी। बाद में अपडेट के जरिए इन समस्याओं को ठीक किया गया। यह भी तय करें कि आपके फोन में Instagram का लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल हो। नए अपडेट्स में अक्सर बैटरी ऑप्टिमाइजेशन और परफॉर्मेंस अपडेट्स शामिल होते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







