Source :- LIVE HINDUSTAN

अगर आपके घर में नया AC है तो जरूर जान लें ये सीक्रेट मोड जिससे आपका बिजली का बिल कम हो जाएगा। AC में 60% कैपेसिटी मोड का इस्तेमाल करके आप अच्छी ठंडक के साथ बिजली का बिल भी कम कर सकते हैं।

How to Use Your Convertible AC’s 60% Capacity Mode: गर्मी और उमस में AC के बिना कुछ घंटे भी बिताना मुश्किल लगता है। लेकिन AC जितनी राहत देता है, महीने के आखिर में आने वाला बिजली का बिल उतनी ही टेंशन भी बढ़ा देता है। यही वजह है कि ज्यादातर लोग ऐसे तरीके खोजते रहते हैं जिनसे बिजली की खपत कम हो और कमरे में ठंडक भी बनी रहे। अगर आपके घर में Convertible AC लगा है, तो हो सकता है कि आप उसका एक बेहद काम का फीचर इस्तेमाल ही नहीं कर रहे हों। दरअसल, कई आधुनिक Convertible AC में Capacity Control Mode दिया जाता है, जिसकी मदद से AC को 40%, 60%, 80% या 100% कैपेसिटी पर चलाया जा सकता है।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि AC को हर समय 100% कैपेसिटी पर चलाने की जरूरत नहीं होती। खासकर बारिश के मौसम या रात के समय 60% Capacity Mode का इस्तेमाल करके बिजली की अच्छी-खासी बचत की जा सकती है। इससे कमरे में आरामदायक ठंडक भी बनी रहती है और बिजली की खपत भी कम होती है।

कैसे काम करते है Convertible AC

Convertible AC एक ऐसा एयर कंडीशनर होता है जिसमें यूजर जरूरत के हिसाब से कूलिंग क्षमता को कम या ज्यादा कर सकता है। यानी AC हर समय अपनी पूरी ताकत से काम नहीं करता। उदाहरण के लिए अगर कमरे में ज्यादा लोग हैं या बाहर बहुत गर्मी है तो AC को 100% Capacity पर चलाया जा सकता है। वहीं सामान्य मौसम में इसे 60% या 80% Mode पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

60% Capacity Mode में AC ऐसे करता है काम

60% Capacity Mode में AC अपने कंप्रेसर की कैपेसिटी को सीमित कर देता है। इसका मतलब है कि वह जरूरत के हिसाब से कम बिजली का उपयोग करते हुए कमरे को ठंडा करता है। अगर कमरे का तापमान पहले से काफी हद तक कंट्रोल है, तो AC को फुल पावर पर चलाने की जरूरत नहीं पड़ती। ऐसे में 60% Mode ठंडक देने के साथ बिजली का यूज कम कर सकता है। कई लोगों को लगता है कि कम Capacity पर AC चलाने से ठंडक कम मिलेगी। हालांकि यह काफी हद तक कमरे के आकार और मौसम पर निर्भर करता है।

ऐसे होती है बिजली की बचत

जब AC कम कैपेसिटी पर काम करता है तो उसका कंप्रेसर भी कम लोड लेता है। कंप्रेसर AC का सबसे ज्यादा बिजली खपत करने वाला हिस्सा होता है। 60% Capacity Mode में कंप्रेसर पर कम दबाव पड़ता है, जिससे बिजली की खपत कम हो जाती है। इसका सीधा असर आपके बिजली बिल पर दिखाई देता है। बारिश के मौसम में तापमान आमतौर पर बहुत ज्यादा नहीं होता। ऐसे समय में केवल नमी और हल्की उमस महसूस होती है। इसी तरह रात के समय भी बाहर का तापमान कम हो जाता है। इन परिस्थितियों में 60% Capacity Mode कूलिंग दे सकता है और बिजली बचाने में मदद कर सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN