Home LIFESTYLE NEWS HINDI आलू-प्याज छोड़िए! इस बार ट्राई करें पत्तागोभी का लच्छा पराठा, नाश्ते में...

आलू-प्याज छोड़िए! इस बार ट्राई करें पत्तागोभी का लच्छा पराठा, नाश्ते में रोज डिमांड करेंगे घरवाले

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

आलू, प्याज और गोभी के पराठे तो आपने खूब खाए होंगे। लेकिन क्या कभी पत्तागोभी का पराठा ट्राई किया है? अगर नहीं, तो एक बार जरूर ये रेसिपी बनाकर देखें। घरवालों को इसका क्रिस्पी और चटपटा स्वाद ना पसंद आए ,ऐसा हो ही नहीं सकता।

सुबह का नाश्ता हो या लंच, गरमा-गरम भरवां पराठे खाने का मजा ही कुछ और है। आलू, प्याज, मूली और गोभी के पराठे तो आपने खूब खाए होंगे, लेकिन क्या कभी पत्तागोभी का पराठा खाया है? अगर नहीं, तो एक बार बनाकर जरूर ट्राई करें। इतना ज्यादा टेस्टी होता है कि दो की भूख में चार खाने का मन हो जाएगा। यहां हम आपके साथ इंस्टाग्राम की एक रेसिपी शेयर कर रहे हैं। ये पत्तागोभी पराठा जरा स्पेशल है, क्योंकि ये प्लेन नहीं लच्छेदार पराठा है जो खाने में और भी स्वादिष्ट लगता है। ये काफी फिलिंग होते हैं, इसलिए पेट भी जल्दी भर जाता है। अगर आप वेट लॉस के लिए हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन ढूंढ रहे हैं तो कम तेल में ये पत्तागोभी का पराठा बनाकर खाया जा सकता है। आइए फटाफट से रेसिपी जान लेते हैं।

पत्तागोभी पराठा बनाने के लिए सामग्री

क्रिस्पी और टेस्टी पत्तागोभी का लच्छा पराठा बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- पत्तागोभी (250 ग्राम), प्याज (1), हरी मिर्च (3), अदरक-लहसुन पेस्ट (1 चम्मच), लाल मिर्च पाउडर (1 चम्मच), हल्दी पाउडर (1 चम्मच), भुना जीरा पाउडर (1 चम्मच), गरम मसाला (आधा चम्मच), बेसन (2-3 चम्मच), चीनी (1 चम्मच), नमक (स्वादानुसार), अजवाइन (1 चम्मच), ताजा हरा धनिया पत्ता, कलौंजी, तेल या घी (पराठा सेंकने के लिए)। पराठे का डो लगाने के लिए- गेहूं का आटा (350 ग्राम), नमक (स्वादानुसार), जरूरत अनुसार पानी और थोड़ा सा तेल।

इस तरह बनाएं पत्तागोभी का लच्छा पराठा

पहले करें तैयारी- पत्तागोभी का पराठा बनाने से पहले थोड़ी सी तैयार कर के रख लें। सबसे पहले पत्तागोभी को धो कर साफ कर लें, फिर इसे अच्छे से काट लें। दरअसल पत्तागोभी पानी छोड़ती है इसलिए इसमें नमक मिलाकर 10-15 मिनट के लिए रखना जरूरी है। इसका सारा मॉइश्चर बाहर निकल जाएगा, फिर आप हाथों की मदद से पत्तागोभी को निचोड़ सकते हैं।

पराठे की फिलिंग बनाएं- अब एक बाउल में पत्तागोभी लें और उसमें लंबी कटी हुई प्याज, हरी मिर्च के साथ थोड़ा सा अदरक-लहसुन पेस्ट एड करें। इसके अलावा कुछ बेसिक मसाले जैसे लाल मिर्च पाउडर, नमक, हल्दी पाउडर, भुना जीरा पाउडर, गरम मसाला और हाथों से मसलकर अजवाइन मिलाएं। साथ ही दो चम्मच के करीब बेसन एड करें और चाहें तो थोड़ी सी चीनी भी मिला सकते हैं। चीनी पूरी तरह ऑप्शनल है। अगर आप थोड़ा सा टैंगी टेस्ट पसंद करते हैं तो चीनी डाल सकते हैं।

पराठे का आटा लगाएं- गेहूं के आटे में स्वादानुसार नमक मिलाएं। फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सॉफ्ट सा आटा गूंथकर तैयार करें। इसमें थोड़ा सा तेल या घी भी मिला सकते हैं। इसके बाद 15 मिनट के लिए रेस्ट करने छोड़ दें।

इस तरह दें पराठे को शेप- आटे की लोई को बेलकर गोल रोटी वाली शेप दें। इसपर पत्तागोभी वाली स्टफिंग फैलकर लगाएं। फिर हाथों से मोड़कर एक रोल की शेप दें। इस रोल को चाकू या पिज्जा कटर की मदद से बीच में से लंबी शेप में काट लें। दोनों हिस्सों को एक साथ रखें और रोल करते हुए एक पेड़ा बनाकर तैयार करें। इसपर थोड़ी सी कलौंजी, धनिया पत्ता और सूखा आटा लगाकर बेल लें।

घी या तेल में सेंक लें पराठे- पराठे को गर्म तवे पर डालें। जैसे ही ये गोल्डन होने लगे, इसपर देसी घी, तेल या बटर डालकर क्रिस्पी और गोल्डन ब्राउन होने तक सेंक लें। गरमा-गरम पराठे को दही, चटनी या अचार के साथ सर्व करें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN