Home LIFESTYLE NEWS HINDI आलू भुजिया के मसालों से ठीक हुआ अस्थमा? अमेरिकी शख्स का दावा,...

आलू भुजिया के मसालों से ठीक हुआ अस्थमा? अमेरिकी शख्स का दावा, भारतीय खाने को बताया फायदेमंद

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

भारतीय मसालों और खाने के कई फायदे आपने सुने होंगे लेकिन क्या कभी पैकेट वाली आलू भुजिया को अस्थमा के इलाज के लिए खाया है। अमेरिकन शख्स सैम ने वीडियो में आलू भुजिया के पैकेट की फोटो दिखाई और उसमें लिखे मसालों को अस्थमा-एलर्जी का इलाज बताया। चलिए पूरी स्टोरी जानते हैं।

सोशल मीडिया पर आएदिन कुछ ना कुछ चर्चा का विषय बन जाता है और लोग कई चीजों पर हैरान हो जाते हैं और कुछ पर हंसते भी हैं। हाल में अमेरिका के रहने वाले शख्स सैमुअल हिलक्लाइंबर ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने भारतीय खाने और मसालों की तारीफ की। उनका कहना था कि भारतीय खाना खाने से उनका अस्थमा और एलर्जी सही हो गई। इसी वीडियो में भारतीय खाने के नाम पर उन्होंने आलू भुजिया के पैकेट को दिखाया और उसके पीछे लिखे मसालों के नाम पढ़ते हुए उनकी तारीफ भी की। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और अब लोग उसके मजे ले रहे हैं।

किन मसालों की हुई तारीफ

सैमुअल ने पैकेट पर लिखे जीरा पाउडर, अमचूर, लहसुन पाउडर, प्याज पाउडर, नींबू पाउडर, हल्दी और पुदीने की पत्तियों के नाम लिए। उनका कहना है कि इन चीजों को खाने से उनका अस्थमा और एलर्जी खत्म हो गया। भारतीय खाना पेट और सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। उनका यह दावा लोगों को काफी फनी लगा और लोगों ने इसके मीम्स बनाना भी शुरू कर दिए।

यूजर्स ने लिए मजे

भारतीय खाना और मसाला फायदेमंद होता है, इसमें कोई शक नहीं लेकिन आलू भुजिया का पैकेट देखकर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पाए। उनका कहना था कि प्रोसेस्ड फूड से कब से अस्थमा सही होने लगा। एक यूजर ने लिखा कि अगर सैमुअल को च्यवनप्राश खिलाया जाए, तो वह सुपरमैन बन सकते हैं। वही दूसरे ने लिखा कि एक गोलगप्पा भी इन्हें सुपरमैन बना सकता है। अन्य ने लिखा कि उसे खुद नहीं पता था कि आलू भुजिया से अस्थमा ठीक हो सकता है। हालांकि, कुछ यूजर्स ने भारतीय मसालों के फायदे पर सहमति जताई।

क्या कहता है मेडिकल साइंस

भारतीय मसालों को खाने से पेट और एलर्जी की समस्या कम हो सकती है। इनमें ऐसे गुण होते हैं, जिससे पाचन, इम्यूनिटी बेहतर होती लेकिन आलू भुजिया प्रोसेस्ड फूड माना जाता है। इसे खाने से किसी भी तरह के अस्थमा या एलर्जी को सही करने का दावा प्रमाणित नहीं है।

अस्थमा ठीक कैसे होगा?

अस्थमा को सही करने के लिए डॉक्टर की सलाह के अनुसार कंट्रोलर इनहेलर रोजाना लेना जरूरी हो सकता है। सांस फूलने या अटैक के समय डॉक्टर द्वारा बताया गया रिलीवर इनहेलर इस्तेमाल किया जाता है। धूल, धुआं, परफ्यूम, प्रदूषण या जिन चीजों से आपको एलर्जी होती है, उन चीजों से बचें। आलू भुजिया, मसाले या किसी खास खाने को अस्थमा का इलाज न मानें। अमेरिकी व्यक्ति सैम का दावा व्यक्तिगत अनुभव है, मेडिकल प्रमाण नहीं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN