Home World News hindi आसिम मुनीर के खात्मे का प्लान था तैयार, मोसाद हो गया था...

आसिम मुनीर के खात्मे का प्लान था तैयार, मोसाद हो गया था ऐक्टिव; फिर क्या हुआ?

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थ बनने की कोशिश कर रहे पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की हत्या करने की कोशिश की गई थी। यह दावा है ब्राजील के जियोपॉलिटिकल एक्सपर्ट पेपे एस्कोबार का। उन्होंने पाकिस्तानी सोर्स के हवाले से बताया कि इसकी जानकारी ISI को लग गई थी।

अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभा कर इतरा रहे पाकिस्तान को लेकर एक बड़ा दावा किया गया है। एक ब्राजीलियाई एक्सपर्ट ने पाकिस्तानी सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि अमेरिका और ईरान की बातचीत को पटरी से उतारने के लिए इजरायल ने अपनी खुफिया एजेंसी मोसाद जिनेवा में बातचीत के लिए आने वाले पाकिस्तानी फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और पूरे पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल को मारने की तैयारी कर ली थी। ब्राजीलियाई पत्रकार पेपे एस्कोबार द्वारा किया गया यह दावा जल्दी ही पाकिस्तानी पत्रकारों तक भी पहुंचा, जिन्होंने इसे सिरे से खारिज कर दिया।

अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थ बनने की कोशिश में लगे पाकिस्तान को लेकर यह दावा ऐसे समय में सामने आया है, जब पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर लगातार पश्चिम एशिया में शांति लाने और वैश्विक स्तर पर अपना कद बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। मुनीर पर हमले का दावा करने वाले ब्राजील के खोजी पत्रकार का कहना है कि मोसाद की इस हमले की योजना की जानकारी पाकिस्तानी खु्फिया एजेंसी को लग गई। इसके बाद उन्होंने कूटनीतिक स्तर पर इजरायल को चेतावनी दी। इसके बाद मोसाद ने अपना मिशन वापस लिया।

ISI को मिली मुनीर पर हमले की जानकारी: पेपे एस्कोबार

ब्राजील के मशहूर खोजी पत्रकार और जियोपॉलिटिकल एक्सपर्ट पेपे एस्कोबार ने दावा किया कि इस हमले की जानकारी आईएसआई के हाथ लग गई थी। इसके बाद उन्होंने सीधे कूटनीतिक स्तर पर ओमान के हाथों जानकारी इजरायल तक पहुंचाई। उन्होंने दावा किया, “पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी को अत्यंत विश्वसनीय सूचना मिली थी कि बेजामिन नेतन्याहू के आदेश पर मोसाद पाकिस्तानी फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को मारने का प्लान बना रही है। इसमें फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के साथ पूरे पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल को उड़ाने का प्लान था।”

ISI ने मध्यस्थ के जरिए दी इजरायल को चेतावनी: एस्कोबार

एस्कोबार दावा किया कि इस प्लान की जानकारी मिलते ही पाकिस्तानी सेना और खुफिया एजेंसी एक्टिव हो गई। चूंकि इजरायल के साथ पाकिस्तान के सीधे संबंध नहीं है। इसलिए उन्होंने मध्यस्थ के माध्यम से अपनी बात वहां तक पहुंचाई। उन्होंने कहा, “पाकिस्तानियों को जैसे ही इस बात की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत ही ऐक्शन लेना शुरू कर दिया। शायद ओमान या किसी और मध्यस्थ के माध्यम से उन्होंने इजरायल को सीधा संदेश पहुंचाया कि अगर प्रतिनिधिमंडल को हाथ भी लगाया, तो हम आपको नक्शे से मिटा देंगे।” एस्कोबार ने यह भी दावा किया कि उन्हें यह जानकारी उनके एक विश्वसनीय पाकिस्तानी सोर्स से मिली है। हालांकि, उनके इस दावे की पुष्टि नहीं की जा सकी है।

फील्ड मार्शल आसिम मुनीर इस वक्त पाकिस्तान के सबसे ताकतवार व्यक्ति हैं। ऐसे में उनको मारने की योजना बनाना इजरायल के लिए भी एक बड़ी बात है। हालांकि, अभी तक इजरायल या पाकिस्तान सरकार द्वारा इस रिपोर्ट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। और न ही एस्कोबार ने अपनी टिप्पणी के संबंध में कोई सबूत पेश किए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN