Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/04/1200x900/palak_tiwari_1780561095962_1780561096108_b86bcdca-9315-43b6-94c1-77270f2e2571.jpgपलक तिवारी के साथ फिल्म देखकर लौट रहे इब्राहिम अली खान को जैसे ही बाहर पैप्स दिखे उन्होंने पलक को धक्का दे दिया। उन्होंने साथ दिखने से बचने के लिए ये हरकत की थी अब इसी वजह से चर्चा में है।
सैफ के बड़े शाहबजादे इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी के अफेयर के किस्से लंबे समय से गॉसिप गलियारों में तैर रहे हैं। दोनों कई बार साथ देखे गए और छिपने-छिपाने की नाकाम कोशिश की। एक बार फिर से उनका वीडियो वायरल है। इसमें इब्राहिम मीडिया के डर से पलक को धक्का देते दिख रहे हैं। उनकी इस हरकत से क्लिप लोगों के निशाने पर और ज्यादा आ गई है। लोग इस पर काफी कुछ लिख रहे हैं। ओरी ने भी कमेंट किया है।
इब्राहिम ने पलक को पीछे किया
अमृता सिंह और सैफ के बेटे इब्राहिम और श्वेता तिवारी की बेटी पलक के बीच अच्छी दोस्ती है। दोनों के साथ में हॉलीडे के फोटो भी वायरल हो चुके हैं। दोनों अपने रिलेशन पर कुछ नहीं बोलते। अब उनकी एक क्लिप सोशल मीडिया पर तैर रही है। इसमें इब्राहिम जैसे ही पैप्स को देखते हैं, वह पलक को धक्का मार देते हैं ताकि पलक पीछे हो जाएं और दोनों की फोटो साथ में क्लिक ना हो।
ओरी ने किया कमेंट
इब्राहिम और पलक मूवी देखकर निकले थे। उन्हें शायद उम्मीद नहीं थी कि पैप्स मिल जाएंगे। पलक ने मास्क भी लगा रखा था। वह फिर किसी और के साथ जाती दिखती हैं। हालांकि यह वीडियो अब वायरल है। इस वीडियो पर कई सारे कमेंट्स हैं लेकिन ओरी का कमेंट सबका ध्यान खींच रहा है। ओरी ने लिखा है, ‘उसके साथ ना दिखने के लिए जिस तरह से धक्का दिया ना… ‘ ओरी के कमेंट पर लोग मजे ले रहे हैं। एक ने लिखा है, भड़काऊ हैं आप। एक ने लिखा है, वह उसे छिपा क्यों रहा है। कुछ लोग श्वेता तिवारी को टैग करके लिख रहे हैं, देखो आपकी बेटी पकड़ी गई। कई लोग पैप्स की हरकत पर नाराजगी जता रहे हैं कि उनकी लाइफ में इतना दखल देना ठीक नहीं।
खबरों में था ओरी-पलक का झगड़ा
ओरी, पलक और इब्राहिम के बीच अनबन पहले भी चर्चा में रह चुकी है। ओरी ने तीन सबसे खराब नामों में पलक, सारा और अमृता लिखा था। लोगों ने गेस कर लिया था कि वह इब्राहिम की गर्लफ्रेंड, बहन और मां की तरफ इशारा कर रहे हैं। ओरी के कुछ स्क्रीनशॉट्स भी वायरल थे जिसमें पलक ने ओरी से माफी मांगी थी और ओरी ने उन्हें मिडिल फिंगर इमोजी भेजा था। चैट से पता चल रहा था ओरी पलक के बात करने के तरीके से नाराज हैं। ओरी ने एक सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर भी लिखा था कि कोई ये क्यों नहीं पूछ रहा कि वह माफी क्यों नहीं मांग रही है, जरूर कुछ गलत किया होगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




