Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- eMudhra के शेयरों में आज लोअर सर्किट लगा है
- कंपनी के शेयरों का दाम 20 प्रतिशत गिर चुका है
- एक खबर के सामने आने के बाद कंपनी के शेयरों में यह बिकवाली देखने को मिली है
eMudhra के शेयरों में आज लोअर सर्किट लगा है। कंपनी के शेयर बीएसई में आज मंगलवार को गिरावट के साथ 535 रुपये के स्तर पर खुले थे। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 20 प्रतिशक की गिरावट के बाद 431.55 रुपये के स्तर पर आ गया। बता दें, Mozilla की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी के 8 प्रमाणपत्रों की प्राइवेट कीज़ के साथ छेड़छाड़ हुआ है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में यह गिरावट देखने को मिली है। यह घटना 17 अक्टूबर की बताई जा रही है।
शेयर बाजार में संघर्ष कर रहा है स्टॉक (eMudhra share performance)
eMudhra के शेयरों की स्थिति में सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। पिछले एक महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 34 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, 1 साल में स्टॉक का दाम 34 प्रतिशत घटा है। कंपनी का 52 वीक हाई 680 रुपये और 52 वीक लो लेवल 365.75 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 3369 करोड़ रुपये का है। दो साल में कंपनी के शेयरों का दाम 52 प्रतिशत और 3 साल में स्टॉक की कीमतों में 4.30 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।
किसके पास कितना हिस्सा (eMudhra shareholdings)
कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 54.40 प्रतिशत की है। वहीं, पब्लिक के पास 44.91 प्रतिशत हिस्सा है। इस कंपनी में एम्पॉयीज ट्रस्ट का हिस्सा 0.80 प्रतिशत है। बता दें, प्रमोटर में वेंकटरमण श्रीनिवासन के पास 32.75 प्रतिशत और मैथिली श्रीनिवासन के पास 15.40 हिस्सा है।
डिविडेंड देने में भी कंपनी अव्वल
इस कंपनी ने निवेशकों को लगातार डिविडेंड दिया है। कंपनी ने आखिरी बार निवेशकों इसी साल जून के महीने में डिविडेंड दिया था। तब एक शेयर पर 1.25 रुपये का लाभांश बांटा था। इससे पहले 2025 में भी कंपनी ने एक शेयर पर 1.25 रुपये का डिविडेंड दिया था।
(डिस्क्लेमर: ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयरों का प्रीमियम लगातार बदलता रहता है, इसलिए किसी भी आईपीओ पर दांव लगाने से पहले कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन और उसके कारोबार की पूरी जानकारी जरूर कर लें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




