Home rss business hindi Jio Platforms IPO ने लिस्टिंग से पहले बनाया 3 रिकॉर्ड, GMP में...

Jio Platforms IPO ने लिस्टिंग से पहले बनाया 3 रिकॉर्ड, GMP में गिरावट; 2-2 एक्सपर्ट्स बोले – Subscribe

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Jio Platforms IPO GMP: जियो आईपीओ पहले दिन ही 100 प्रतिशत भर गया है
  • आईपीओ 21 से 23 अक्टूबर तक खुला था
  • आईपीओ को दो एक्सपर्ट्स ने सब्सक्राइब करने की सलाह दी है

Jio Platforms IPO GMP: जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ ने पहले दिन ही 3 बड़े रिकॉर्ड बना दिए हैं। टेलीकॉम कंपनी का आईपीओ 21 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा। निवेशकों के पास आज के बाद अभी दो और दिन का समय दांव लगाने का मिलेगा। बता दें, ग्रे मार्केट में भी जियो प्लेटफॉर्म्स की स्थिति काफी अच्छी है।

QIB सेक्शन 10 दिन में भरा

पहला रिकॉर्ड : यह आईपीओ पहले दिन ही 100 प्रतिशत भर गया है। क्यूआईबी कैटगरी में आईपीओ को महज 10 मिनट के अंदर ही 100 प्रतिशत से अधिक की बोलियां मिल गई। वहीं, 30 मिनट में यह दोगुना सब्सक्राइब किया जा चुका था।

100 मिनट में आईपीओ 0.86 भर गया। क्यूआईबी में 1.86 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।

एंकर बुक में मिला 2.5 लाख करोड़ रुपये की बोली

दूसरा रिकॉर्ड : जियो के आईपीओ में एंकर निवेशकों ने भी काफी दिलचस्पी दिखाई थी। एंकर निवेशकों की कैटगरी में आईपीओ को 2.5 लाख करोड़ रुपये की बोली मिली ती। जोकि भारतीय आईपीओ के इतिहास में सबसे बड़ी एंकर इनवेस्टर्स बोली थी। बता दें, एंकर निवेशकों का साइज 8110 करोड़ रुपये का है।

कुल 212 एंकर इनवेस्टर्स को शेयर जारी किया गया है। यह शेयर 1119 रुपये के अपर प्राइस बैंड पर जारी हुआ है। बता दें, एंकर निवेशकों में एलआईसी, ब्लैकरॉक, सिंगापुर जीआईसी, अबु धाबी इनवेस्टमेंट अथॉरिटी, बीएनपी परिबस, एलियांस, जेपी मॉर्गन जैसे निवेशकों ने एंकर बोली में हिस्सा लिया।

एंकर निवेशकों में एलआईसी को सबसे अधिक हिस्सा मिला है। एंकर इनवेस्टर्स कैटगरी में कंपनी ने एलआईसी को 6.17 प्रतिशत हिस्सा जारी किया है।

सबसे बड़ा आईपीओ (Jio Platforms IPO Size)

तीसरा रिकॉर्ड आईपीओ के साइज का है। जियो प्लेटफॉर्म के आईपीओ का साइज 30213 करोड़ रुपये का है। आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है। कुल 27 करोड़ शेयर कंपनी जारी करेगी। बता दें, मौजूदा निवेशक एक भी शेयर नहीं बेच रहे हैं।

जीएमपी में गिरावट

इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार जियो के आईपीओ की स्थिति ग्रे मार्केट में कमजोर हुई है। कंपनी का जीएमपी घटकर 255 रुपये के स्तर पर आ गया है। पहले जीएमपी 273 रुपये था।

इस आईपीओ को लेकर दो एक्सपर्ट्स ने दांव लगाने की सलाह दी है। मोतीलाल ओसवाल और जियोजित ने जियो के आपीओ को सब्सक्राइब करने की बात कही है।

(डिस्क्लेमर: ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयरों का प्रीमियम लगातार बदलता रहता है, इसलिए किसी भी आईपीओ पर दांव लगाने से पहले कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन और उसके कारोबार की पूरी जानकारी जरूर कर लें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN