Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘उसने मेरी चड्डी तक धोई और वो बिस्तर…’ फाइनली स्काउट ने लव...

‘उसने मेरी चड्डी तक धोई और वो बिस्तर…’ फाइनली स्काउट ने लव संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, प्रोमो देख उड़ जाएंगे होश

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/26/1200x900/Scout_OP_Love_Gill__1795669292567_y1SE_1795669292740_t0VZ_dbf6bc93-a856-4eb4-9aca-7239e80d018c_uau4.jpg

इस सीजन अगर किसी ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं तो वो हैं लव गिल और स्काउट ओपी ने। दोनों अपने रिश्ते को लेकर शो पर सबसे ज्यादा विवादों में रहे। हालांकि, दोनों ने हर बार अपने रिश्ते को भाई-बहन का नाम दिया

Bigg Boss 20: जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी का फेमस कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 20’ इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मचा रहा है। इस शो को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है। सलमान खान होस्टेड ये शो जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, कंटेस्टेंट का असली गेम सामने आ रहा है। शो को लेकर लगातार नई अपडेट्स भी सामने आ रही है। इस सीजन अगर किसी ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं तो वो हैं लव गिल और स्काउट ओपी ने। दोनों अपने रिश्ते को लेकर शो पर सबसे ज्यादा विवादों में रहे। हालांकि, दोनों ने हर बार अपने रिश्ते को भाई-बहन का नाम दिया। लेकिन अब स्काउट ने खुद पहली बार लव संग अपने रिश्ते से पर्दा उठाया। शो के लेटेस्ट प्रोमो ने बवाल मचा दिया है।

मेरे सिर पर रोज तेल लगा रही थी

‘बिग बॉस 20’ का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में स्काउट ओपी ने खुद के ट्रॉमा को लेकर खुलासा किया और उसका जिम्मेदार लव गिल को बताया। शो के नए प्रोमो में स्काउट, गुल्लू से बात करते नजर आ रहे हैं। स्काउट कहते हैं कि उन्हें एक इंसान पर बहुत ज्यादा गुस्सा आ रहा है। मैंने उसके लिए कितना टाइम खराब कर दिया। गुल्लू ने स्काउट को जवाब देते हुए कहा कि एक महीना। स्काउट आगे कहते हैं कि वह देखती थी कि मैं टाइम पर खाना खा रहा हूं या नहीं। मेरे सिर पर रोज तेल लगा रही थी।

मेरी चड्डी तक धाई है उसने

स्काउट ने आगे जो कहा उसे सुनकर गुल्लू भी हैरान थे। स्काउट ने कहा, ‘उसने मेरी नेकर तक धोई है। वो बिस्तर हब बन रखा था। 30 सेकंड तक वह मेरी तरफ देखे जा रही है बस ऐसे ही। अलग ही घोड़ा दौड़ रहा ळै अपने अंदर।’ इस पर गुल्लू कहते हैं, ‘और कुछ कर भी नहीं सकते।’ स्काउट कहते हैं’ ‘मैं इसको प्यार से रख रहा था और ये मेरे ऊपर चिल्ला रही थी और मैं सुन रहा था। ऐसा औदा मैंने क्या सोचकर दिया था।’

उसने मुझे ट्रामा दे दिया

स्काउट की बात सुनकर गुल्लू कहते हैं,’गंजे तू पागल हो गया है।’ इस पर स्काउट कहते हैं, ‘सोचो मेरा गुस्सा किस पीक पर होगा। मैंने अपने खुद के बाल काट दिए। मुझे उसने ट्रामा दे दिया।’ शो का ये प्रोमो सामने आते ही अब लोगों के बीच एक बार फिर से इनके रिश्ते को लेकर बातें शुरू हो गई है।

बिग बॉस 20 को मिले टॉप 10 कंटेस्टेंट

बिग बॉस 20 के घर में 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री की है। वहीं, घर से रोहेद खान, मैरी कॉम, ईशा रिखी, रीति तिवारी जो भी मिड एविक्शन का शिकार हुईं। शो से अमन गांधी और वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नकुल धुल (मिट्ठू डॉन) के बाद ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान भी शो से बाहर हुए। वहीं, अब मनीष गोयल भी आउट हो गए हैं। वहीं, अब शो में माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, लव गिल, तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp, रैपर यंग DSA (हर्ष विजय माचरे), , काजी तौकीर, उदिति सिंह बचे हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN