Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘लाफ्टर शेफ’ से नाराज ममता कुलकर्णी, बोलीं- छत पर सोया बहनोई दिखाया,...

‘लाफ्टर शेफ’ से नाराज ममता कुलकर्णी, बोलीं- छत पर सोया बहनोई दिखाया, आध्यात्मिक बातें…

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/26/1200x900/laughter_chefs_mamata_kulkarni_1795664587500_zi3A_1795664590792_zef3_ee3c59d9-e28e-495f-b8ca-3312bd532f73_rwJY.png

एक्ट्रेस से साध्वी बन चुकीं ममता कुलकर्णी ने कहा कि जब वो लाफ्टर शेफ्स में गई थीं तब उनकी तमाम बातों को काट-छांट कर दिखाया गया। उन्होंने कहा कि उन्होंने काफी आध्यात्मिक बातें की थीं, लेकिन वो फाइनल एडिट में नहीं ली गईं। 

90 के दशक में अपनी खूबसूरती से लोगों के दिलों पर राज करने वाली ममता कुलकर्णी अब एक साध्वी बन चुकी हैं। साल 2025 में साध्वी बनने को लेकर ही पूर्व एक्ट्रेस ही चर्चा में आई थीं। साध्वी बनने के बाद साल 2026 में ममता लाफ्टर शेफ्स के एक एपिसोड में नजर आई थीं। अब ममता ने उस एपिसोड को लेकर बात की है। उन्होंने इस बात पर नाराजगी जताई कि जो एपिसोड रिलीज किया गया, उसमें उनकी बातों को काट-छांट कर दिखाया गया।

लाफ्टर शेफ्स से किस बात की नाराजगी?

‘द रियल वन’ पॉडकास्ट में ममता कुलकर्णी ने कहा कि उन्होंने उस एपिसोड में बहुत सारी आध्यात्मिक बातें की थीं, लेकिन जब एपिसोड को रिलीज किया गया तो उसमें आध्यात्मिक बातों को कांट-छांट दिया गया और शाहरुख, सलमान, आमिर और छत पर सोया बहनोई जैसी बातों को रखा गया।

ये भी पढ़ें: आमिर खान मेरे बेडरूम में कपड़े चेंज करते, ममता कुलकर्णी ने बताया कैसा था दोनों का बॉन्ड

ममता कुलकर्णी ने बताया उन्होंने की थीं आध्यात्मिक बातें

ममता कुलकर्णी कहती हैं, “अभी मुझे लाफ्टर शेफ में किसी ने बुलाया था। मैंने काफी सारी स्पिरिचुअल चीजें कही थीं। सब काट-छांट के…मैंने भगवती का गाया था, मैंने नारायण का स्तोत्र गाया था। मुझे क्या नहीं आता है। बाद में देखा तो सिर्फ सलमान खान, शाहरुख, आमिर खान था, इक मुंडा, छत पर सोया था बहनोई दिखाया। मैंने कहा- अब चलाओ।”

ममता कुलकर्णी ने सुनाई अपने जन्म की कहानी?

इस पॉडकास्ट में ममता कुलकर्णी ने अपने जन्म की भी कहानी बताई थी। उन्होंने बताया कि उनका नाम यमाई रखा गया था। उनकी मां ने कहा था कि वो यमाई हैं, यानी काली का रूप। एक्ट्रेस ने अपनी मां से जब यमाई का मतलब पूछा तो उनकी मां ने उन्हें बताया, “जब मैं तुमको डिलीवर कर रही थी तब महाकाली आ गई थीं, मेरी दादी थीं, 4 बजे उनकी नींद लग गई थी। तो महाकाली ने बोला कि मैं आ रही हूं। इस लड़की को मेरा नाम देना। तो यमा यानी यम की आई मतलब महाकाली। तो मेरा नाम यमाई रखा। दादी के पास गई तो उन्होंने मुझे यमाई की तस्वीर दे दी।” उन्होंने बताया कि जब उन्हें महामंडलेश्वर की उपाधि दी जा रही थी तब उन्हें 25 साल की तपस्या याद आ रही थी। इसी वजह से उनकी आंखों से आंसू बह रहे थे।

ये भी पढ़ें: एक मुंडा मेरी उम्र दा… जानिए किसने लिखा था सलमान-ममता कुलकर्णी का ये गाना, इस जगह हुई शूटिंग

ममता कुलकर्णी के बारे में पूछे जाने वाले सवाल

✦अभिनेत्री ममता कुलकर्णी के कितने बच्चे हैं?
−

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ममता कुलकर्णी के कोई बच्चे नहीं हैं। । उन्होंने शादी नहीं की है और प्रयागराज महाकुंभ 2025 में उन्होंने संन्यास ले लिया।

✦ममता कुलकर्णी की आयु क्या है?+

1991 में किया था फिल्मी डेब्यू

ममता कुलकर्णी के बॉलीवुड करियर की बात करें तो उन्होंने 1991 में रिलीज हुई तमिल फिल्म नानबर्गल से एक्टिंग की शुरुआत की थी। इसके बाद, साल 1992 में उन्होंने हिंदी फिल्म मेरा दिल तेरे लिए आई में काम किया। फिल्म तिरंगा ने उन्हें बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिलाई। 1993 में रिलीज हुई आशिक आवारा ने उन्हें पहचान दी और इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर का ‘लक्स न्यू फेस ऑफ द ईयर’ पुरस्कार मिला।

ये भी पढ़ें: ममता कुलकर्णी के नए डांस वीडियो को देख हैरान हुए यूजर्स बोले-54 की उम्र में आज की हीरोइन को टक्कर

SOURCE : LIVE HINDUSTAN