Home BUSINESS NEWS HINDI एक ही दिन में 100% चढ़ा शेयर, दोगुना हुआ दाम, अब धड़ाम...

एक ही दिन में 100% चढ़ा शेयर, दोगुना हुआ दाम, अब धड़ाम हो गए कंपनी के शेयर

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

बाजार में उतरते ही धमाल मचाने के बाद एक छोटी कंपनी एविएंस बायोमेडिकल्स के शेयर दूसरे दिन धड़ाम हो गए हैं। कंपनी के शेयर सोमवार को 5 पर्सेंट की गिरावट के साथ 394.25 रुपये पर जा पहुंचे हैं। एविएंस बायोमेडिकल्स के शेयर गुरुवार 25 जून को बाजार में लिस्ट हुए थे। कंपनी के शेयरों ने पहले ही दिन निवेशकों का मालामाल कर दिया था। कंपनी के शेयर गुरुवार 25 जून को 90 पर्सेंट फायदे के साथ 395.20 रुपये पर लिस्ट हुए थे। लिस्टिंग के ठीक बाद कंपनी के शेयर 5 पर्सेंट और चढ़कर 414.95 रुपये पर पहुंच गए। आईपीओ में एविएंस बायोमेडिकल्स के शेयर का दाम 208 रुपये था। आईपीओ प्राइस के मुकाबले कंपनी के शेयर पहले ही दिन करीब 100 पर्सेंट उछल गए थे।

385 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ था कंपनी का आईपीओ
एविएंस बायोमेडिकल्स का आईपीओ (Avience Biomedicals IPO) टोटल 385.32 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इस छोटी कंपनी के आईपीओ पर आम निवेशकों या रिटेल इनवेस्टर्स ने 401.36 गुना दांव लगाया था। वहीं, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स या गैर संस्थागत निवेशकों (NII) का कोटा 597.23 गुना सब्सक्राइब हुआ। कंपनी के आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB) कैटेगरी में 196.77 गुना दांव लगा है। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशक 2 लॉट के लिए ही दांव लगा सकते थे। आईपीओ की दो लॉट में 1200 शेयर थे।

जिन निवेशकों को मिलीं 2 लॉट, इतना बढ़ गया उनका पैसा
एविएंस बायोमेडिकल्स के आईपीओ (Avience Biomedicals IPO) में 2 लॉट के लिए आम निवेशकों को 2,49,600 रुपये का निवेश करना पड़ा। कंपनी के आईपीओ में जिन निवेशकों को 2 लॉट अलॉट हुईं, उनका पैसा पहले ही दिन बढ़कर 497,940 रुपये पहुंच गया। कंपनी का आईपीओ दांव लगाने के लिए 18 जून को खुला था और यह 22 जून तक ओपन रहा। एविएंस बायोमेडिकल्स के आईपीओ का टोटल साइज 30 करोड़ रुपये तक का था।

क्या करती है एविएंस बायोमेडिकल्स?
एविएंस बायोमेडिकल्स लिमिटेड की शुरुआत जून 2024 में हुई है। एविएंस बायोमेडिकल्स एक ISO सर्टिफाइड कंपनी है। मोलेक्युलर डायग्नोस्टिक सॉल्यूशंस की मैन्युफैक्चरिंग, सप्लाई और एक्सपोर्ट में कंपनी का स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा, बायोटेक्नोलॉजी, जेनोमिक्स और IVD इंडस्ट्री पर कंपनी का फोकस है। कंपनी के प्रॉडक्ट्स पैथोलॉजी लैब्स, माइक्रोबायोलॉजी लैब्स, हॉस्पिटल्स और रिसर्च सेंटर्स की जरूरतों को पूरा करते हैं। मैन्युफैक्चरिंग के अलावा, कंपनी मेडिकल इक्विपमेंट के डिस्ट्रीब्यूटर्स और ट्रेडर्स के रूप में काम करती है। 31 जनवरी 2026 तक के डेटा के मुताबिक, कंपनी में 75 परमानेंट एंप्लॉयीज और 33 कर्मचारी कॉन्ट्रैक्ट पर थे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN