Source :- LIVE HINDUSTAN
अंडे नहीं खाते और ब्रेकफास्ट में किसी ऐसी रेसिपी की तलाश में जो आपके प्रोटीन इटेक को पूरा कर दे तो ये रेसिपी बेस्ट है। फिटनेस इंफ्लूएंसर ने शेयर किया है कि कैसे आप सिंपल तरीके से वेज ऑमलेट बना सकते हैं, नोट कर लें तरीका।
वेजिटेरियन हैं और अंडे भी नहीं खाती तो प्रोटीन इनटेक हर दिन पूरा करना चैलेंज हो जाता है, क्योंकि प्रोटीन पूरा करने के लिए खाने की मात्रा को बढ़ाना पड़ता है। लेकिन अगर आप फिट रहने की राह पर हैं और अपने प्रोटीन को पूरा करना भी चैलेंज बन गया है तो इस फिटनेस इंफ्लूएंसर की सलाह लें, जिसने बताया कि बगैर अंडे के तैयार ऑमलेट से आप 40 ग्राम प्रोटीन का इनटेक पूरा कर सकते हैं, ये वेजिटेरियन ऑमलेट उन लोगों के लिए बेस्ट हैं जो अंडे नहीं खाते हैं, तो चलिए जानें कैसे बनेंगे प्रोटीन रिच एगलेस ऑमलेट।
एगलेस ऑमलेट को बनाने के लिए प्रोटीन रिच बेसन और पनीर का इस्तेमाल किया गया है। लेकिन केवल इतने से काम नहीं चलने वाला, इसे और हेल्दी बनाने के लिए काफी सारी सामग्री डाली गई है तो जान लें बनाने का तरीका।
वेज ऑमलेट बनाने की सामग्री
30 ग्राम बेसन
100 ग्राम हाई प्रोटीन पनीर
तीन चौथाई कप पालक, बारीक कटा हुआ
6-7 मशरूम बारीक कटा हुआ
2-3 छोटे चेरी टमाटर
नमक स्वादानुसार
आधा चम्मच चिली फ्लेक्स
आधा चम्मच मिक्स्ड हर्ब्स
एक चौथाई चम्मच काली मिर्च
दो से तीन चम्मच तेल
वेज ऑमलेट बनाने का तरीका
- सबसे पहले किसी बड़े बाउल में 30 ग्राम बेसन लें, उसमे नमक, काली मिर्च, रेड चिली फ्लेक्स, मिक्स्ड हर्ब्स और पानी डालकर फेंट लें।
- ध्यान रहे कि बेसन का घोल डोसा बैटर से ज्यादा पतला होना चाहिए।
- नॉनस्टिक पैन को गैस पर चढ़ाएं और बगैर किसी तेल के कटे हुए मशरूम डालकर उन्हें दो से तीन मिनट तक पकाएं। मशरूम अपना पानी छोड़कर धीमी प्लेम पर आराम से पक जाएगा।
- अब पहले से ही काटकर रखे पालक को लें और उसे मशरूम के पक जाने पर डाल दें। साथ में छोटे वाले चेरी टमाटर भी डालें।
- ऊपर से थोड़ा सा नमक और चुटकीभर काली मिर्च डाल दें।
- बिल्कुल धीमी आंच पर दो से तीन मिनट तक सबको मिक्स करके पकाएं। जब सब्जियां गल जाएं तो इन्हें किसी प्लेट में पलट कर रख लें।
- तवा लेकर उस पर हल्का सा तेल लगाएं और गर्म हो जाने दें।
- तवा गर्म होने के बाद बेसन का तैयार घोल लेकर उसे फैलाएं। ध्यान रहे कि ये बहुत पतला ना रहे नहीं तो क्रिस्पी हो जाएगा और ऑमलेट वाला टेक्सचर नहीं मिलेगा।
- एक तरफ से जब ऑमलेट आधा पक जाए तो ऊपर से पनीर को ग्रेट करके डालें और करछूल से दबाएं।
- जब ऑमलेट अच्छी तरह से पक जाए तो ऊपर से तैयार सब्जियों को डालें और चीज की स्लाइस रख दें।
- कवर करके दो मिनट और पकाएं लगभग धीमी आंच पर जिससे कि चीज मेल्ट हो जाए और सारी सब्जियों में घुल ना जाए।
- बस ऑमलेट को फोल्ड करें और रेडी है टेस्टी 40 ग्राम प्रोटीन से लोडेड वेजिटेबल ऑमलेट, जिसे ट्राई करना तो बनता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




