Source :- LIVE HINDUSTAN
दिन की शुरुआत अच्छे विचारों से होती है तो पूरा दिन अच्छा गुजरता है। अपने दोस्तों और करीबियों के दिन को खास बनाना है तो उन्हें मैसेज भेजें या सोशल मीडिया पर पोस्ट डालें, यहां से चुनें 25 बेहतरीन पॉजिटिव विचारों वाली लाइनें।
हर दिन खास होता है, सुबह की पहली किरण देखने के साथ ईश्वर का धन्यवाद देना मन में पॉजिटिव विचारों को पैदा करता है और आप अपनी तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ते हैं। यहीं सकारात्मक विचार जब आप दूसरों को देते हैं तो उसका जीवन भी पॉजिटिव बातों से प्रेरित होता है। अपने दोस्तों और करीबियों का दिन बनाना है खास तो उन्हें सुबह-सवेरे या प्यारा सा मैसेज भेजें या सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें, ये अच्छे विचार हर किसी के मन को खुश कर देंगे। यहां से चुनें बेस्ट गुड मॉर्निंग कोट्स इन हिंदी।
Daily Good Morning Quotes In Hindi
1- हर सुबह एक नया पैगाम लाती है,
जिंदगी को फिर से मुस्कुराना सिखाती है।
बीती बातों को भूलकर आगे बढ़ते रहो,
यही सुबह सफलता की राह दिखाती है।
सुप्रभात! आपका दिन शुभ हो।
2- चेहरे पर मुस्कान और दिल में प्यार रखना,
हर परिस्थिति में खुद पर विश्वास रखना।
जिंदगी खूबसूरत बन जाएगी एक दिन,
बस अपने सपनों को हमेशा साथ रखना।
3- सुबह की पहली किरण यही समझाती है,
अंधेरी रात के बाद रोशनी आती है।
हौसला रखो और कर्म करते रहो,
मेहनत एक दिन मंजिल तक पहुंचाती है।
शुभ प्रभात
4- दूसरों से आगे निकलने की चाह छोड़ो,
खुद को हर दिन बेहतर बनाना सीखो।
असली जीत दुनिया को हराने में नहीं,
अपनी कमजोरियों को हराने में है।
सुप्रभात!
5- छोटी-छोटी खुशियों को अपनाते चलो,
अपनों के चेहरे पर मुस्कान लाते चलो।
जिंदगी बहुत खूबसूरत है दोस्तों,
इसे प्यार और अच्छाई से सजाते चलो।
6- सुबह की हवा आपके जीवन में खुशियां लाए,
सूरज की किरण आपके हर सपने को चमकाए।
आपका हर दिन प्यार, शांति और सफलता से भर जाए।
सुप्रभात
7- हर सुबह ईश्वर का एक नया उपहार है,
हर सांस जीवन का अनमोल आधार है।
मुस्कुराकर दिन की शुरुआत कीजिए,
क्योंकि खुश रहना भी एक सुंदर विचार है।
शुभ प्रभात
8- फूलों जैसी मुस्कान आपके चेहरे पर रहे,
खुशियों का उजाला आपके जीवन में रहे।
हर दिन कुछ अच्छा करने का अवसर मिले,
और अपनों का प्यार हमेशा आपके साथ रहे।
9- सुबह का संदेश बस इतना सा है,
खुश रहना ही जीवन का असली नशा है।
शिकायतें कम और शुक्रिया ज्यादा कीजिए,
यही सुखी जीवन का खूबसूरत रास्ता है।
गुड मॉर्निंग
10- मन में शांति, दिल में विश्वास हो,
आपके हर काम में सफलता का एहसास हो।
दिन की शुरुआत अच्छे विचारों से करें,
आपके जीवन में खुशियों का वास हो। सुप्रभात
11- जो समय की कद्र करना सीख जाता है,
वह जीवन में आगे बढ़ना सीख जाता है।
हर सुबह समय का सम्मान कीजिए,
सफलता का रास्ता अपने आप बनता जाता है।
सुप्रभात
12- मुश्किलें आपकी ताकत को पहचानने आती हैं,
ठोकरें आपको संभलना सिखाती हैं।
हार मानने से पहले याद रखना, कोशिशें ही किस्मत बदलकर दिखाती हैं। शुभ प्रभात!
13- जीवन में बड़ा बनने से पहले अच्छा इंसान बनिए,
क्योंकि सम्मान पद से नहीं, व्यवहार से मिलता है।
सुप्रभात
14- हर दिन खुद से एक वादा कीजिए, किसी का दिल न दुखाने का इरादा कीजिए।
जहां तक हो सके खुशियां बांटिए,
और अपने जीवन को प्यार से भर लीजिए।
शुभ प्रभात
15- बीता हुआ कल एक सीख है,
आने वाला कल एक उम्मीद है।
आज आपके हाथ में है,
इसलिए इसे मुस्कुराकर जीना ही सबसे बड़ी जीत है।
गुड मॉर्निंग!
16- हर सुबह एक नई कहानी है,
हर दिन खुशियों की निशानी है।
मुस्कुराते रहिए, यही जिंदगी की असली रवानी है।
सुप्रभात!
17- सूरज की तरह चमकिए, फूलों की तरह महकिए
और अच्छे कर्मों से दुनिया में अपनी पहचान बनाइए।
शुभ प्रभात!
18- खुशियों का कोई मौसम नहीं होता, मुस्कुराने का कोई कारण नहीं होता। दिल साफ हो तो हर दिन खूबसूरत होता है। सुप्रभात
19- आज का दिन आपके लिए नई उम्मीद, नई ऊर्जा और नई सफलता लेकर आए।
आपका हर पल मंगलमय हो। सुप्रभात
20- दौलत से ज्यादा दुआएं कमाइए,
क्योंकि दौलत साथ छोड़ सकती है,
लेकिन दुआएं मुश्किल समय में हौसला देती हैं।
शुभ प्रभात!
21- सुबह-सुबह बस यही दुआ है हमारी,
खुशियों से भरी रहे जिंदगी तुम्हारी।
चेहरे पर मुस्कान कभी कम न हो,
हर मंजिल बने तुम्हारी।
सुप्रभात
22- जिंदगी में हर दिन खास बनाइए,
अपनों के लिए थोड़ा समय निकालिए।
प्यार से कही गई एक छोटी-सी बात से,
किसी के चेहरे पर मुस्कान लाइए।
शुभ प्रभात!
23- सुकून पैसों से नहीं, संतोष से मिलता है;
खुशी दिखावे से नहीं, अपनेपन से मिलती है।
अपने आज को प्यार से जीना सीखिए।
24- सुबह की रोशनी आपके मन के अंधेरों को मिटाए,
हर नया अवसर आपको आगे बढ़ना सिखाए।
ईश्वर करे आपका दिन शुभ और मंगलमय हो।
सुप्रभात
25- हर सुबह खुद को एक मौका दीजिए,
बीती गलतियों से सीखकर आगे बढ़िए।
जिंदगी इंतजार करने वालों की नहीं,
हिम्मत से कदम बढ़ाने वालों की होती है। सुप्रभात
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




