Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/17/1200x900/orry_1781676438733_1781676438889_c65a02cd-5742-4725-88cd-b2941b284b82.jpgओरी सोशल मीडिया सेंसेशन काफी पहले बन चुके हैं। अब उन्होंने बताया है कि पैसे कैसे कमाते हैं। उन्होंने यह भी बताया है कि उन्हें किस शख्स के साथ फोटो खिंचवाने की इच्छा है।
ओरी की कमाई कई बार हेडलाइन्स बन चुकी है। अब रीसेंटली उनकी एक रील ने लोगों को हैरान कर दिया है। ओरी ने बताया कि हाल ही में उन्होंने एक रील से 76 लाख रुपये कमाए। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि वह कैसे-कैसे कमाई करते हैं। ओरी दुनिया के बड़े-बड़े लोगों के साथ तस्वीरें खिंचवा चुके हैं लेकिन वह किसके साथ फोटो क्लिक करवाना चाहता हैं, इसका इंट्रेस्टिंग जवाब दिया।
एक रील से कमाए 76 लाख
Learn by KK Create पॉडकास्ट में ओरी ने अपनी कमाई का जिक्र किया। वह बोले, ‘बीते महीने मैंने एक रील से 76 लाख कमाए, सिर्फ एक रील से।’ ओरी ने अपनी इनकम के दूसरे सोर्सेज भी बताए। उन्होंने बताया कि वह पेड फ्रेंडिशप से रुपये कमाते हैं। ओरी बोले, ‘मैं अपना ज्यादातर पैसा इवेंट्स और पेड फ्रेंडशिप से कमाता हूं।’
ओरी को हायर करते हैं लोग
ओरी ने डिटेल में बताया कि लोग उन्हें अलग-अलग सोशल ओकेजन्स पर हायर करते हैं। लोग उन्हें लंच, डिनर, शादी, बर्थडे और दूसरे मौकों के लिए बुक करते हैं। वहां पर वह उनके मेहमानों से बात करते हैं, फोटोग्राफ्स के लिए पोज देते हैं और इवेंट का हिस्सा बनते हैं।
15 लाख में क्या-क्या करेंगे ओरी
ओरी बोले, ‘आप 15 से 25 लाख में आप मुझे लंच या डिनर के लिए ले सकते हो। मैं आपकी शादी में भी आ जाऊंगा। बर्थडे में आ जाऊंगा और ऐसा स्पीच दूंगा कि हम बचपन के दोस्त हैं। मैं आपके साथ घूमूंगा, पेरेंट्स के साथ शॉट्स लूंगा, आप जिसको चाहेंगे टच करूंगा। ये एक एक्सपीरियंस है, जिसे आप खरीद सकते हैं।’
दो लोगों के पोज फेमस हैं
ओरी ने खुद को शाहरुख खान के बराबर ब्रैंड बताया। वह बोले, ‘हिंदुस्तान में सिर्फ दो लोगों के पोज फेमस हैं, शाहरुख खान और ओरी। इसलिए मुझे बहुत अच्छा लगता है कि मैं इस स्टेटस तक पहुंच गया हूं।’ ओरी ने बताया कि उनके फाइनैंसेज उनके पेरेंट्स मैनेज करते हैं।
किसके साथ खिंचवाना चाहते हैं फोटो
ओरी ने साथ अंबानी फैमिली, बॉलीवुड से हॉलीवुड तक कई सिलेब्स के पोज हैं। उनसे जब पूछा गया कि वह किसके साथ फोटो क्लिक करवाना चाहते हैं तो उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिया। उन्होंने बताया कि बस यही इच्छा बाकी रह गई है।
शादी के बारे में क्या सोचते हैं ओरी
ओरी ने कहा कि वह 20 या 25 साल की उम्र में फेमस नहीं हुए। वह 30 साल के होकर फेमस हुए हैं तो कुछ साल इस चीज को एंजॉय करना चाहते हैं। ओरी बोले कि वह 34 साल के होकर शादी करना चाहेंगे और अपने पार्टनर में सिर्फ पैसा देखेंगे। वह बहुत अमीर इंसान के साथ सेटल होंगे और टॉक्सिक रिलेशन चाहते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN





