Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/17/1200x900/rakhee_gulzar__1781681477366_1781681478009_660a8ae9-9f06-4621-a9da-98d2c98ba391.png

मेरे करण-अर्जुन आएंगे…ये डायलॉग बोलने वाली राखी गुलजार गाना भी गा सकती हैं, वो भी किशोर कुमार के साथ? कम लोग जानते हैं कि उन्होंने एक फिल्म में प्लेबैक सिंगिंग की है।

राखी गुलजार हिंदी सिनेमा की एक दमदार एक्ट्रेस हैं। कभी-कभी, तपस्या, दाग और करण-अर्जुन ऐसी कई फिल्में हैं जिनमें उनकी एक्टिंग को सराहा जाता है। मेरे करण-अर्जुन आएंगे… ये फेमस डायलॉग सुनते है सबसे पहले जो चेहरा सामने आता है, वो राखी का ही है। इस आवाज के साथ इमैजिन करना मुश्किल लगता है कि राखी ने किसी फिल्म में गाना भी गाया होगा। यह बात सच है, हालांकि कम लोग जानते हैं। गाना भी कोई ऐसा-वैसा नहीं बल्कि किशोर कुमार के साथ है।

राखी ने गाने को बनाया खास

हिंदी फिल्मों में कई बड़े एक्टर्स सिंगिंग में हाथ आजमा चुके हैं। सलमान खान, आमिर खान और अमिताभ बच्चन के गाने तो आप सबको याद भी होंगे। एक फिल्म में राखी गुलजार ने भी गाया है। इस मूवी का नाम ताकत था। गाने के बोल हैं, तेरी निंदिया को लग जाए आग रे। इस गाने का संगीत मशहूर जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने तैयार किया था। लिरिसिस्ट आनंद बक्शी थे। फिल्म के बाकी गानों में दूसरे बड़े सिंगर्स जैसे आशा भोसले, मोहम्मद रफी और अनुराधा पौडवाल वगैरह ने गाए थे लेकिन एक गाना राखी ने भी गाया था। हालांकि उन्होंने गाने की कुछ लाइन्स ही गाई हैं लेकिन आपको सुनकर मजा आएगा।

फिल्म की प्रोड्यूसर थीं राखी

ताकत मल्टीस्टारर मूवी हैं। इसमें राखी के साथ विनोद खन्ना, परवीन बाबी, प्राण, नादिरा और भरत कपूर जैसे एक्टर्स ने एक्टिंग की है। कम लोग जानते हैं कि यह मूवी राखी के होम प्रोडक्शन में बनी थी। वह प्रोड्यूसर थीं, एक्टिंग की और गाना भी गाया। फिल्म के डायरेक्टर नरेंद्र बेदी थे।

ढाई मिनट के बाद राखी को गाते सुन सकते हैं

शूटिंग में आईं काफी दिक्कतें

ताकत फिल्म रिलीज होने में काफी दिक्कतें रहीं। शूटिंग के बीच में ही विनोद खन्ना और परवीन बाबी अमेरिका चले गए थे। फिल्म की शूटिंग कई साल के लिए लटक गई। इस बीच डायरेक्टर नरेंद्र बेदी का निधन भी हो गया। नरेंद्र बेदी रजत बेदी के पिता था। 45 साल की उम्र में अचानक उनके चले जाने से फिल्म को एक और झटका लगा। जब परवीन बाबी वापस लौटीं तब फिल्म का बाकी हिस्सा पूरा हो पाया। मूवी डायरेक्टर की मौत के बाद रिलीज हुई।

फिल्म पर हो गया कोर्ट केस

रिलीज से पहले ताकत कानूनी पचड़े में भी फंसी थी। एक लेखक ने प्रोड्यूसर राज ग्रोवर पर यह दावा किया कि कहानी के असली लेखक वह हैं। उन्होंने केस कर दिया और फिल्म तीन साल तक लटकी रही। आखिरकार कोर्ट ने इस दावे को खारिज कर दिया।

कैसे गाया राखी ने गाना

ताकत का गाना तेरी निंदिया को लग जाए आग रे तैयार हो गया। उस समय लक्ष्मीकांत- प्यारेलाल और आनंद बख्शी सोच रहे थे कि किशोर कुमार के साथ ये गाना कौन गाएगा। कई नामों पर विचार चल रहा था तो इस बीच राखी ने कहा कि वह यह गाना खुद गाना चाहती हैं। यह प्रस्ताव सुनकर लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल थोड़े हैरान हुए। वह राखी को मना नहीं कर सकते थे। उन्होंने ट्रायल रखने का फैसला लिया। जब राखी ने गाना गाया तो सबको काफी पसंद आ गया। इसके बाद राखी ने सुर-ताल समझने और गाने की प्रैक्टिस में काफी मेहनत की। राखी किशोर के सामने गाने में नर्वस थीं तो उन्होंने राखी का हौसला बढ़ाया। इतना ही नहीं अपनी आवाज भी उनके साथ मैच करने की कोशिश की।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN