Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/07/1200x900/kga_1780851399891_1780851406198_68f4c344-e850-4642-85f9-6f25d8ade14d.jpgकंगना रनौत ने नर्स की महत्वपूर्णता को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां नर्स लोगों को उतनी इज्जत नहीं मिलती है जितनी मिलनी चाहिए।
कंगना रनौत फिल्म भारत भाग्य विधाता में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में कंगना का नर्स का किरदार है। अब कंगना ने कहा कि हेल्थकेयर वर्कर्स में नर्स को काफी सेक्शुअलाइज किया जाता है। कंगना का कहना है कि इस फिल्म के जरिए वह लोगों की जो नर्सों को लेकर धारणाएं हैं वो बदलनी है।
नर्स का प्रोफेशन होता है सकेशुअलाइज
कंगना ने एएनआई से बात करते हुए कहा, ‘बदलाव होना चाहिए लोगों के जो भाव हैं उनके लिए, उसमें बदलाव होना चाहिए। मुझे लगता है यह काफी सकेशुअलाइज प्रोफेशन है।’
सबसे ज्यादा डिमांडिग जॉब
कंगना का कहना है कि नर्स को अक्सर कम पे किया जाता है और वह ज्यादा काम करते हैं और उनकी सबसे ज्यादा डिमांडिंग जॉब भी है।
कंगना ने कहा कि नर्स और वॉर्ड बॉय्ज के योगदान को लेकर उन्होंने कहा, ‘हमारी फिल्म में डायलॉग भी है कि दो लोग नर्स को देखकर टाइम मिला दो तो 4 बातें भी कर लो। यही रिएलिटी है।’
हम नर्स को रिस्पेक्ट नहीं देते हैं
कंगना ने आगे कहा, ‘हम उन्हें वो रिस्पेक्ट नहीं देते हैं जो वे डिजर्व करते हैं। नर्स काफी महत्वपूर्ण काम करती हैं, मरीजों का ध्यान रखने से लेकर अस्पताल का सारा काम मैनेज करती हैं। अगर हमारी फिल्म देखकर लोगों को उनकी महत्वपूर्णता पता चले तो अच्छा होगा।’
कंगना आगे बोलीं, ‘जब हम अस्पताल के बारे में सोचते हैं, हम नेचुरली डॉक्टर्स के बारे में सोचते हैं। लेकिन उन लोगों को क्यों छोड़ें जो वहां इतने लोग काम कर रहे हैं जैसे नर्स, वॉर्ड बॉय्ज, वॉचमैन।’
अजमल कसाब को पहचानने में की थी मदद
कंगना ने आगे 26/11 मुंबई आतंकी हमले के दौरान अस्पताल के स्टाफ के साहस की तारीफ की और कहा, ‘लोग हैरान हो जाएंगे यह जानकर कि वो लोग विटनेस थे अजमल कसाब को पहचानने में। इतना सब चीजों से गुजरने के बाद भी वे अपने देश के लिए खड़े रहे हैं।’
भारत भाग्य विघाता की बात करें तो इस फिल्म को मनोज तपाड़िया ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में कंगना के साथ गिरिजा ओक, स्मिता ताम्बे, सुहिता थाते अहम किरदार में हैं। फिल्म 12 जून को रिलीज होगी।
कंगना लास्ट फिल्म एमरजेंसी में नजर आई थीं जिसमें उन्होंने इंदिरा गांधी का किरदार निभाया था। फिल्म हालांकि चली नहीं थी। इस फिल्म में ना सिर्फ कंगना ने काम किया था बल्कि इसे डायरेक्ट भी किया था।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







