Source :- LIVE HINDUSTAN

4 simple tricks to keep Ginger fresh and juicy in summer: गर्मियों में अदरक कई बार बाहर रखने पर सूख जाती है और अगर गलती से इसे फ्रिज में रख दिया तो कई बार ये सड़ जाती है। इसलिए गर्मियों में अदरक को सही तरीके से स्टोर करने का टिप्स जान लें

अदरक का इस्तेमाल चाय से लेकर मसाले में होता है। कुछ घरों में अदरक का यूज केवल ठंड में नहीं होता बल्कि गर्मियों में भी होता रहता है। लेकिन गर्मियां आते ही अदरक को स्टोर करने की समस्या पैदा हो जाती है क्योंकि इसे अगर फ्रिज में रखा तो नमी पाकर सड़ जाती है और अगर बाहर रख दिया तो सूख जाती है। अब अगर आपको चाहिए क्रंची, जूसी अदरक, जिसे आप चाय में भी डाल सकें और साथ ही मसालों के लिए पीस कर पेस्ट बना सकें तो इसे स्टोर करने का सही तरीका जरूर सीख लें। अदरक को स्टोर करने के एक नहीं बल्कि 4 तरीके हैं, जो आप ट्राई कर सकती हैं….

टिश्यू पेपर हैक आएगा काम

अदरक का दुश्मन नमी है, जो इसमे कीड़े पैदा करने लगता है। अगर अदरक की नमी को दूर करना है तो इसे पेपर टॉवल या टिश्यू पेपर में लपेट दें। फिर एयर टाइट कंटेनर में रखकर ढक्कन बंद कर दें। पेपर टॉवल अदरक के एक्स्ट्रा मॉइश्चर को सोख लेगी। इसलिए टिश्यू पेपर में लपेटकर अदरक को स्टोर करना बेस्ट आइडिया है।

जिपलॉक बैग में रखें

अदरक को अच्छी तरह से धोकर सुखा लें। फिर इसे जिप लॉक बैग में भरकर बैग के अंदर की सारी हवा को धीरे-धीरे निकालें और बैग बंद कर दें। इससे अदरक की पर्याप्त नमी इसे फ्रेश रखेगी और ये ज्यादा सूखेगी नहीं।

फ्रीजर में स्टोर करें अदरक

अदरक को रेडी टू यूज बनाकर स्टोर करें। सबसे पहले सारी अदरक को धोकर सुखा लें और छील लें। छोटे-छोटे गोल टुकड़ों में काट लें। इन सारे टुकड़ों को किसी एयर टाइट कंटेनर में करकरे फ्रीजर में स्टोरकर लें। जब भी जरूरत हो तो एक से दो टुकड़े, जरूरत के मुताबिक निकालें और उन्हें पीसकर या घिसकर यूज में लाएं। फ्रीजर में स्टोर अदरक पूरी तरह से क्रंची और जूसी होगी।

फ्रिज में कहां स्टोर करें अदरक

फ्रिज में अदरक स्टोर करना है तो उसे साधारण फ्रिज के डोर वाले एरिया में रखें। इस एरिया में अदरक को बहुत ज्यादा ठंडक नहीं मिलती और आपकी अदरक उतने टेंपरेचर में ना सड़ती है और ना ही सूखती है। बिना किसी झंझट के बस अदरक को टिश्यू पेपर में लपेटें और सिंगल डोर वाले फ्रिज के डोर एरिया में रखें। यहां पर अदरक खराब नहीं होगी। वहीं अगर फ्रिज एडवांस लेवल वाला है तो वेजिटेबल ड्राअर के क्रिस्पर सेक्शन में रखें। यहां पर अदरक सूखेगी नहीं और ना ही खराब होगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN