Source :- LIVE HINDUSTAN

 No ga cooking malai sattu Peda: 45 डिग्री वाले टेंपरेचर में किचन में मिठाई-पेड़ा बनाना मुश्किल लगता है। लेकिन इस रेसिपी को बनाने के लिए गैस जलाने की भी जरूरत नहीं होगी। जानें कैसे बनेगा मलाई सत्तू पेड़ा, नोट कर लें रेसिपी।

मीठे के शौकीन घरवाले हों तो आप हर दिन कुछ नया बनाने के लिए खोजती रहती हैं। क्योंकि उन्हें केवल खीर और हलवे से काम नहीं चलता तो फ्रिज में पेड़ा और मिठाई रखनी पड़ती है। अगर आपके घर में भी मीठे के शौकीन लोग रहते हैं और आप कुछ नया और आसान सा रेसिपी खोज रहीं तो एक बार ये मलाई सत्तू पेड़ा बनाकर देखें। जिसमे प्रोटीन भी मिलेगा और मिठास भी मिलेगी। सबसे खास बात आपको इतनी भयंकर गर्मी में गैस जलाने की जरूर भी नहीं पड़ेगी। तो चलिए जानें कैसे बनाएं प्रोटीन रिच मलाई सत्तू पेड़ा की आसान सी रेसिपी।

मलाई सत्तू पेड़ा बनाने की सामग्री

एक कप शुद्ध ताजा भुने चने का पाउडर या सत्तू

फ्रेश मलाई

पिसी चीनी आधा कप

10-15 काजू

4-5 छोटी इलायची के दाने

तीन से चार चम्मच दूध

केसर के धागे 4-5

फ्रेश नारियल का बुरादा

मलाई सत्तू पेड़ा बनाने की रेसिपी

  • मलाई सत्तू पेड़ा बनाने के लिए गैस जलाने की जरूरत नहीं, बस कुछ स्टेप में ही टेस्टी पेड़ा बनकर रेडी हो जाएगा। जिसमे प्रोटीन के भी न्यूट्रिशन मिल जाएंगे।
  • सबसे पहले दस से पंद्रह काजू के साथ चार से पांच छोटी हरी इलायची के दाने को लेकर मिक्सी के जार में डाल दें।
  • साथ ही चीनी आधा कप लें और साथ में तीनों चीजों को मिलाकर पीस लें। जिससे पाउडर बन जाए
  • अब इस चीनी और काजू का वाले पाउडर को किसी बड़े बाउल में छन्नी से छानकर लें। जिससे किसी भी तरह के छोटे टुकड़े ना आएं।
  • अब ताजे दूध की थोड़ी सी मलाई लगभग आधा कप लें।
  • मलाई एक दिन की कम लगे तो एक दिन पहले की भी ली जा सकती है। दो दिन की मलाई में बदबू या महक नहीं होती। ये कच्ची आराम से खाई जा सकती है।
  • बस मलाई डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। पिसी चीनी मलाई के साथ बहुत जल्दी घुल जाएगी।
  • भुने चने का छिलका निकालकर रख लें। करीब दो कप भुना चना लेकर ग्राइंडर जार में पीसकर बारीक कर लें।
  • इस तैयार चने के पाउडर को भी एक बार पीस लें, जिससे किसी भी तरह के चने के छोटे टुकड़े मुंह में ना आएं और स्मूद पेड़ा बनकर तैयार हो।
  • बस अब इस चने के पाउडर को मलाई और चीनी वाले मिश्रण में डाल दें।
  • चम्मच से अच्छी तरह से मिला लें।
  • अब तीन से चार चम्मच दूध में केसर के धागे भिगोकर रख दें।
  • जब केसर भीग जाए तो इसी दूध को सत्तू और मलाई वाले मिक्सचर में डालें और हाथ की मदद से इसे मिक्स करें।

ये अच्छी तरह से मिक्स होकर आटे की तरह गूंथने लायक हो जाएगा।

  • बस यानी इसके पेड़े बन जाएंगे। अब आप छोटे-छोटे आकार के पेड़े बना लें।
  • ताजे नारियल के बुरादे में पेड़े को हल्का सा कोट करें और बस रेडी है बगैर गैस जलाएं दस मिनट में बन जाने वाले पेड़े।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN