Source :- LIVE HINDUSTAN
भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वह फिल्मों में काम भी करते हैं और गाने भी गाते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि खेसारी लाल एक स्टेज शो के लिए कितनी फीस चार्ज करते हैं।
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चहिते और मशहूर स्टार हैं। खेसारी लाल यादव फिल्मों में एक्टिंग भी करते हैं और गाने भी गाते हैं। सबसे ज्यादा उन्हें सिंगिंग करना पसंद है और उनकी आवाज पर लोग भी खूब झूमते हैं। अपने पसंदीदा सिंगर को स्टेज पर देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ता है। फिल्मों से लेकर म्यूजिक वीडियो और लाइव स्टेज शो तक, हर जगह उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खेसारी लाल यादव एक स्टेज शो करने के लिए कितनी फीस लेते हैं? आइए जानते हैं कि एक दिन में स्टेज परफॉर्मेंस से उनकी कितनी कमाई हो सकती है।
खेसारी लाल यादव का अलग है फंडा
खेसारी लाल यादव का फीस लेने का तरीका थोड़ा निराला है और उसे वह अच्छा मानते हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह 3 से 4 लाख में भी शो कर देते हैं लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि बुलाने वाला कौन है उसके हिसाब से वह फीस चार्ज करते हैं। बता दें कि खेसारी लाल के फैंस सिर्फ बिहार और यूपी में ही नहीं बल्कि देश के बाहर भी हैं। वह दुबई में भी कई शो कर चुके हैं।
1 दिन में कितनी फीस करते हैं चार्ज?
खेसारी लाल यादव स्टेज शो के लिए 7 लाख से 10 लाख तक फीस चार्ज करते हैं, वहीं अगर वह किसी करीबी के बुलावे पर जाते हैं तो सिर्फ 51 रुपये ही लेते हैं। आज के समय में वह 10 से 15 लाख रुपये भी स्टेज परफॉर्मेंस के लेते हैं। खेसारी लाल का कहना है कि वह कम फीस में भी कई बार काम कर लेते हैं लेकिन उनके साथ जाने वाले डांसर या एक्ट्रेस को भी फीस देनी पड़ती है, जिसकी वजह से उन्होंने अपनी फीस बढ़ाई है। ऐसे देखा जाए तो 1-2 स्टेज शो से ही खेसारी लाल यादव लाखों रुपये की कमाई कर लेते हैं।
फिल्मों के लिए अलग है फीस का हिसाब
खेसारी लाल यादव अगर कोई फिल्म करते हैं, तो उसके लिए 40 से 50 लाख रुपये तक फीस चार्ज करते हैं। वह अपना समय देते हैं और उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। खेसारी लाल यादव का कहना है कि उन्हें फिल्मों में एक्टिंग करना कम पसंद है, बल्कि वह गाना ज्यादा गाना पसंद करते हैं। उन्हें स्टेज शो भी करना पसंद है।
कभी लिट्टी चोखा बेचकर जोड़े थे पैसे
खेसारी लाल यादव ने आज अपनी अलग पहचान बना ली है लेकिन एक समय था जब वह सड़क के किनारे लिट्टी चोखा बेचा करते थे। उसे बेचकर वह एक-एक पैसा जोड़ते थे। इसी पैसे से उन्होंने अपना पहला गाना लॉन्च किया था, लेकिन उनका पहला गाना ज्यादा लोगों ने सुना नहीं। फिर पापा से पैसे लेकर दूसरा तीसरा गाना बनाया और उसे कुछ लोगों ने पसंद किया। इसके बाद उन्हें गाने के ऑफर मिलने लगे और कंपनी उन्हें 50 हजार से 1 लाख रुपये तक पैसा देने लगी। साल 2009 तक खेसारी लाल भोजपुरी के बड़े स्टार बन गए। उन्होंने इंटरव्यू में बताया था कि गाने का कीड़ा उनके अंदर बचपन से ही था। उन्होंने कभी गाना सीखा नहीं, ये भगवान की देन है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




