Source :- LIVE HINDUSTAN
अगर आप रोजाना के खाने में कुछ नया, टेस्टी और पौष्टिक बनाना चाहते हैं, तो कॉर्न एंड स्पिनच राइस बाउल एक अच्छा ऑप्शन है। चावल, स्वीट कॉर्न और हरी पालक का कॉम्बिनेशन इस डिश को खास बनाता है। सीखिए, कैसे बनाएं कॉर्न और पालक वाले राइस बाउल-
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग ऐसे खाने की तलाश में रहते हैं, जो टेस्टी होने के साथ-साथ पौष्टिक भी हो और जिसे रोजाना के खाने में आसानी से शामिल किया जा सके। कॉर्न एंड स्पिनच राइस बाउल ऐसा ही एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसमें चावल, स्वीट कॉर्न और हरी पालक का शानदार कॉम्बिनेशन स्वाद में काफी अच्छा लगता है। सेहत के लिहाज से पालक आयरन, फोलेट और कई जरूरी विटामिन का अच्छा स्रोत है, वहीं स्वीट कॉर्न में फाइबर और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसलिए ये एक हेल्दी और टेस्टी रेसिपी। अगर आप रोजाना के चावल में कुछ नया और पौष्टिक ट्विस्ट चाहते हैं, तो कॉर्न एंड स्पिनच राइस बाउल आपके मील को टेस्टी और मजेदार बना सकता है।
इस राइस बाउल को बनाने के लिए आपको चाहिए
कॉर्न और पालक की ग्रेवी के लिए
– 1 छोटा चम्मच मक्खन
– 3–4 लहसुन की कलियां, बारीक कटी हुई
– 1 कप उबले हुए स्वीट कॉर्न
– 2 कप कटा हुआ पालक
– 1 छोटा चम्मच गेहूं का आटा
– 1 कप दूध
– ग्रेवी को सही गाढ़ापन देने के लिए ज़रूरत अनुसार पानी
– स्वादानुसार नमक
– स्वादानुसार चिली फ्लेक्स
– स्वादानुसार काली मिर्च पाउडर
– आधा चीज स्लाइस
सॉटे किए गए पनीर के लिए
– पनीर के टुकड़े (जरूरत अनुसार)
– 1 छोटा चम्मच ऑलिव ऑयल (जैतून का तेल)
– स्वादानुसार नमक
– स्वादानुसार लाल मिर्च के फ्लेक्स
वेजिटेबल राइस (सब्जियों वाले चावल) के लिए
– पके हुए चावल (ज़रूरत अनुसार)
– अपनी पसंद की कटी हुई सब्जियां
– जरूरत अनुसार मक्खन
– स्वादानुसार नमक
– स्वादानुसार काली मिर्च पाउडर
राइस बाउड बनाने की विधि
1) कॉर्न और पालक की ग्रेवी तैयार करें
– एक पैन में 1 छोटा चम्मच मक्खन गरम करें
– बारीक कटा हुआ लहसुन डालें और अच्छी खुशबू आने तक भूनें
– उबले हुए कॉर्न और कटा हुआ पालक डालें। पालक के नरम होने तक पकाएं
– गेहूं का आटा डालें और अच्छी तरह मिलाएं
– धीरे-धीरे दूध डालें और लगातार चलाते रहें ताकि गांठें न बनें
– ग्रेवी को सही गाढ़ापन देने के लिए ज़रूरत अनुसार पानी डालें
– नमक, लाल मिर्च के फ्लेक्स और काली मिर्च पाउडर डालें
– आधा स्लाइस डालें और क्रीमी होने तक मिलाएं
2) सॉटे किया हुआ पनीर तैयार करें
– एक पैन में 1 छोटा चम्मच ऑलिव ऑयल गरम करें
– पनीर के टुकड़े डालें और हल्का सुनहरा होने तक भूनें
– नमक और लाल मिर्च के फ्लेक्स डालें
3) वेजिटेबल राइस तैयार करें
– एक पैन में थोड़ा मक्खन गरम करें
– अपनी पसंद की कटी हुई सब्जियां डालें और भूनें
– पके हुए चावल डालें
– नमक और काली मिर्च पाउडर डालें। अच्छी तरह मिलाएं
4) सजाएं बाउल
सारी तैयारी होने के बाद अपने बाउल में सभी चीजों को असंबल करें। इसे रखने के लिए बस एक फ्लेट तले वाले बाउल का इस्तेमाल करें।
टिप- अच्छे स्वाद के लिए लॉन्ग ग्रेन बासमती राइस सिलेक्ट करें। इसके अलावा पालक और कॉर्न भी फ्रेश होने चाहिए। अगर बासी चीजों का इस्तेमाल करेंगे तो स्वाद अच्छा नहीं आएगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




