Home LIFESTYLE NEWS HINDI 59 की उम्र में भी झुर्रियां नहीं! चेहरे पर ये 3 चीजें...

59 की उम्र में भी झुर्रियां नहीं! चेहरे पर ये 3 चीजें लगाती हैं माधुरी दीक्षित, जानें उनका रूटीन

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

59 की उम्र में भी माधुरी दीक्षित के चेहरे का निखार हर किसी को सोच में डाल देता है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि माधुरी का स्किनकेयर रूटीन क्या है, तो शायद जानकर हैरान होंगे कि वो तरह-तरह के प्रोडक्ट्स इस्तेमाल नहीं करती हैं। बस बेसिक स्किनकेयर पर ध्यान देती हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित अपनी कमाल की एक्टिंग के अलावा खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। उनकी उम्र 59 साल हो चली है, फिर भी चेहरे का निखार ऐसा है कि कोई उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता। माधुरी की स्किन आज भी इतनी ग्लोइंग और जवां नजर आती हैं कि हर कोई जानना चाहता है कि इसके पीछे भला राज क्या है। हमें आमतौर पर लगता है कि बॉलीवुड सिलेब्रिटीज का स्किनकेयर रूटीन कुछ अलग ही होगा, जो शायद आम इंसान फॉलो ना कर पाए। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। एक पॉडकास्ट में माधुरी दीक्षित ने अपना बेसिक स्किनकेयर रूटीन शेयर किया है, जो बहुत ही सिंपल है और हर कोई फॉलो कर सकता है। अगर आप भी एक इफेक्टिव एंटी-एजिंग स्किनकेयर रूटीन बिल्ड करना चाहते हैं, तो ये तीन प्रोडक्ट्स उसमें जरूर शामिल करें।

माधुरी दीक्षित के स्किनकेयर रूटीन में शामिल हैं ये 3 चीजें

1) मॉइश्चराइजर लगाना नहीं भूलतीं

स्किनकेयर रूटीन में एक अच्छे मॉइश्चराइजर का होना सबसे जरूरी है। डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ रुचि अग्रवाल कहती हैं कि जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, स्किन का नेचुरल बैरियर कमजोर पड़ने लगता है। एक अच्छा मॉइश्चराइजर ट्रांस एपिडर्मल वॉटर लॉस को रोकता है, बैरियर रिपेयर करता है और चेहरे पर दिखने वाली फाइन लाइंस को कम कर के त्वचा को स्मूद दिखाने में मदद करता है।

2) SPF अप्लाई करना है बहुत जरूरी

माधुरी दीक्षित के स्किनकेयर रूटीन में SPF बहुत अहम है। डर्मेटोलॉजिस्ट बताती हैं कि एक अच्छा सनस्क्रीन नंबर वन एंटी-एजिंग टूल है। दरअसल सूरज से निकलने वाली यूवी किरणें आपकी स्किन के कोलेजन और इलास्टिन को नष्ट करती हैं, जिसके कारण चेहरे पर रिंकल यानी झुर्रियां दिखाई देने लगती हैं। इसलिए दिन के समय एक अच्छा सनस्क्रीन फेस पर जरूर अप्लाई करना चाहिए।

3) रेटिनॉइड्स का भी करती हैं इस्तेमाल

एक अच्छा और इफेक्टिव एंटी-एजिंग स्किनकेयर रूटीन फॉलो करना चाहते हैं, तो रेटिनॉइड्स को जरूर शामिल करें। डॉ रुचि बताती हैं कि ये सेल टर्नओवर की प्रक्रिया को बढ़ावा देते हैं। साथ ही कोलेजन के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं, जिससे त्वचा पर रिंकल और टेक्सचर कम नजर आता है। हालांकि इन्हें हमेशा धीरे धीरे अपने स्किनकेयर में शामिल करना चाहिए। खासकर अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है, तो डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह के बाद ही इन्हें इस्तेमाल करें।

दस महंगे सिरम लगाने की जरूरत नहीं!

माधुरी दीक्षित के सिंपल स्किनकेयर रूटीन को देखकर एक बात तो साफ है कि हेल्दी और ग्लोइंग त्वचा के लिए महंगे और तरह-तरह के प्रोडक्ट्स लगाने की जरूरत नहीं है। सबसे जरूरी है अपनी त्वचा की जरूरत को समझना और उसके हिसाब से सही फॉर्मूलेशन वाले प्रोडक्ट्स चुनना। ध्यान रखें ज्यादा प्रोडक्ट्स लगाने के बजाए सही प्रोडक्ट्स का नियमित इस्तेमाल करना ज्यादा जरूरी है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN