Home LIFESTYLE NEWS HINDI करवाचौथ स्पेशल: मैचिंग चूड़ियों का ट्रेंड हुआ पुराना! जानें किस साड़ी के...

करवाचौथ स्पेशल: मैचिंग चूड़ियों का ट्रेंड हुआ पुराना! जानें किस साड़ी के साथ पहनें कौन सा रंग

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

करवाचौथ पर साड़ी के रंग की मैचिंग चूड़ियां पहनने का फैशन जरा पुराना हो गया है। आजकल कॉन्ट्रास्ट शेड में चूड़ियां पहनने का चलन है। इस फैशन गाइड में जानते हैं कि आप किस रंग की साड़ी के साथ कौन से रंग की चूड़ियां सुंदर लगेंगी।

करवाचौथ पर साड़ी पहन रही हों या सूट, साथ में चूड़ियों का सुंदर सा सेट लुक में चार चांद लगा देता है। हालांकि अक्सर समझ नहीं आता कि किस साड़ी के साथ कौन से रंग की चूड़ियां ज्यादा सुंदर लगेंगी। आजकल आउटफिट से बिल्कुल मैचिंग बैंगल्स पहनने का ट्रेंड थोड़ा पुराना हो गया है। इसकी जगह कॉन्ट्रास्ट शेड में चूड़ियां पहनने का चलन है, जो टेडीशनल लुक की खूबसूरती को बढ़ा देता है। कॉन्ट्रास्ट शेड में बैंगल्स अलग से ही नजर आते हैं और ओवरऑल आउटफिट की सुंदरता में चार चांद लगाने का काम करते हैं। यहां हम आपके साथ पूरी बैंगल गाइड शेयर कर रहे हैं, जो आउटफिट के साथ परफेक्ट बैंगल्स लेने में आपकी मदद करेगी।

किस रंग की साड़ी के साथ कौन सी चूड़ियां पहनें?

लाल रंग की साड़ी के लिए ये रंग चुनें

करवाचौथ पर ज्यादातर महिलाएं लाल रंग की साड़ी या सूट पहनती हैं। इसके साथ मैचिंग लाल रंग की चूड़ियां पहनने के बजाए आप हरे रंग के बैंगल्स चुन सकती हैं। लाल के साथ हरे का कॉम्बिनेशन बहुत खूबसूरत लगता है। इसके अलावा गोल्ड और रॉयल ब्लू रंग भी चुना जा सकता है।

पीली साड़ी के लिए चुनें ये बैंगल्स

पीले रंग की साड़ी के साथ आप पर्पल रंग की चूड़ियों का सेट बनाकर पहन सकती हैं। इसके अलावा हरे या रानी पिंक रंग के बैंगल्स भी पीली साड़ी पर खूब जचेंगे।

हरे रंग की साड़ी हो तो ये ट्राई करें

करवाचौथ पर हरे रंग की साड़ी या सूट भी काफी पॉपुलर चॉइस हैं। इनके साथ आप लाल चूड़ियों का सेट बनवा सकती हैं। इसके अलावा गोल्ड या मस्टर्ड रंग के बैंगल्स भी हरी साड़ी के साथ काफी सुंदर लुक देते हैं।

नारंगी रंग की साड़ी के लिए चूड़ियां

साड़ी का रंग हल्का नारंगी है, तो एमरल्ड ग्रीन चूड़ियों का कॉन्ट्रास्ट काफी अट्रैक्टिव लगेगा। इसके अलावा हॉट पिंक या लाल रंग की चूड़ियों का सेट बनवाना भी एक अच्छी चॉइस हो सकता है।

रानी पिंक साड़ी के साथ बनवाएं ऐसा सेट

रानी पिंक रंग की साड़ी के साथ हरे रंग की चूड़ियों का सेट खूबसूरत कॉन्ट्रास्ट बनाता है। इसके साथ आप गोल्डन बैंगल्स की भी मिक्स एंड मैच कर सकती हैं। इसके अलावा नारंगी रंग की चूड़ियां भी रानी पिंक साड़ी के साथ सुंदर लगती है।

बेबी पिंक रंग की साड़ी हो तो?

आजकल बेबी पिंक जैसे सॉफ्ट पेस्टल शेड्स काफी पसंद किए जा रहे हैं। अगर आपकी करवाचौथ की साड़ी हल्के पिंक रंग में ही है, तो इसके साथ आप तोतई हरा, हॉट पिंक, आसमानी या डार्क पिस्ता ग्रीन रंग की चूड़ियां सिलेक्ट कर सकती हैं।

नेवी ब्लू रंग की साड़ी के साथ

नेवी ब्लू रंग की साड़ी काफी रॉयल लगती है। इसके साथ आप रानी पिंक, ऑरेंज या लाल रंग की चूड़ियों का सेट बनाकर पहन सकती हैं। इनके अलावा आसमानी रंग की चूड़ियां भी नेवी ब्लू के साथ अंदर कॉम्बिनेशन बनाती हैं।

पर्पल साड़ी या सूट हो तो

करवाचौथ पर पर्पल रंग की साड़ी या सूट ले रही हैं, तो साथ में सिल्वर रंग की चूड़ियों का सेट पहन सकती हैं। ये काफी खूबसूरत और मॉडर्न लुक देती हैं। अगर आपकी साड़ी गोल्डन वर्क है, तो गोल्डन बैंगल्स चुन सकती हैं। कुछ अलग हटकर चाहती हैं तो पीच या मस्टर्ड रंग की साड़ी भी अच्छा ऑप्शन हैं।

क्रीम या ऑफ व्हाइट साड़ी के साथ

क्रीम और ऑफ व्हाइट रंग की साड़ी के साथ हरी या गोल्डन रंग की चूड़ियां पहन सकती हैं। आप चाहें तो दोनों को मिक्स कर के भी सुंदर सा सेट बना सकती हैं।

(All Images Credit- Pinterest)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN