Home LIFESTYLE NEWS HINDI बाल सफेद हो रहे हैं? नारियल तेल में ये 1 चीज मिलाकर...

बाल सफेद हो रहे हैं? नारियल तेल में ये 1 चीज मिलाकर लगाएं, डॉ उपासना ने बताया नुस्खा!

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

बाल तेजी से सफेद हो रहे हैं, तो नारियल तेल में ये 1 चीज पकाकर तेल बना सकते हैं। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ उपासना ने ये देसी नुस्खा शेयर किया है, जो बालों को नेचुरली काला करने और उन्हें मजबूत बनाने में मदद करता है।

आजकल हर कोई बाल सफेद होने से परेशान है। एक उम्र के बाद बाल सफेद होना ठीक है, लेकिन समस्या तब होती है जब कम उम्र में ही बालों का ये हाल हो जाए। अब इन्हें दोबारा काला तो नहीं क्या जा सकता है, लेकिन जल्दी सफेद होने से रोका जरूर जा सकता है। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ उपासना वोहरा बताती हैं कि आजकल हमारा लाइफस्टाइल और खानपान ही कुछ ऐसा हो गया है कि बाल कम उम्र में सफेद होने शुरू हो गए हैं। इन्हें पूरी तरह से रोका नहीं जा सकता है, लेकिन सफेद होने की प्रक्रिया को धीमा जरूर किया जा सकता है। इसके लिए डॉक्टर एक घरेलू नुस्खा बताती हैं, जिसमें आपको एक तेल बनाकर तैयार करना है। रेगुलर मसाज करने से ये बालों को जल्दी सफेद होने से बचाता है, साथ ही उन्हें मजबूत और हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है।

नारियल के तेल और आंवले के जूस से बनाएं हेयर ऑयल

कम उम्र में ही बाल सफेद हो रहे हैं, तो डॉ उपासना का बताया ये सिंपल सा नुस्खा ट्राई कर सकते हैं। इसके लिए आपको नरियल के तेल और आंवला के ताजा जूस को पकाकर एक तेल बना लेना है। रेगुलर मसाज के साथ ये बालों को काला बनाए रखने में मदद कर सकता है।

बनाने का तरीका- इस तेल को बनाने के लिए 100 मिली नारियल के तेल में 100 मिली ताजा आँवला का रस मिलाएं। इन्हें एक लोहे की कड़ाही में धीमी आंच पर पकने के लिए रख दें। इसे तब तक पकाएं, जब तक आंवला के रस का पानी पूरी तरह उड़ ना जाए। आपका तेल बनकर तैयार है। इसे ठंडा होने दें, फिर एक साफ कांच की शीशी में भरकर रख दें।

बालों में कैसे लगाएं ये तेल?

बाल धोने से पहले हल्के हाथों से स्कैल्प पर तेल की मसाज करें। इसे आप रातभर के लिए छोड़ सकते हैं या कम से कम आधे घंटे के लिए बालों में लगा रहने दे सकते हैं। डॉ उपासना कहती हैं कि अच्छे रिजल्ट के लिए हफ्ते में तीन बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि अगर आपकी स्कैल्प पर खुजली या जलन जैसी समस्या हो रही है, तो इस्तेमाल बंद कर दें।

कैसे फायदेमंद है ये तेल?

  • नारियल का तेल और आंवला के रस का ये मिक्सचर बालों को मजबूती देने में मदद करता है। इससे बालों का टूटना कम होता है और बालों की नेचुरल चमक बरकरार रहती है।
  • आंवला का रस बालों को काला बनाने में मदद करता है। इससे बालों के सफेद होने की प्रक्रिया धीमी होने में मदद मिलती है।
  • नारियल तेल बालों में नमी बनाए रखने और रूखेपन को कम करने में मदद करता है। इससे बालों को गहराई से पोषण मिलता है।

जरूरी टिप- कम उम्र में ही तेजी से बाल सफेद हो रहे हैं, तो एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें। इसके पीछे सेहत से जुड़े कारण जिम्मेदार हो सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN