Home rss business hindi कर्ज-मुक्त हो गई है कंपनी, अब इस दिग्गज ने खरीद डाले 5...

कर्ज-मुक्त हो गई है कंपनी, अब इस दिग्गज ने खरीद डाले 5 करोड़ से ज्यादा शेयर, नई ऊंचाई पर दाम

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • ज्वैलरी कंपनी पीसी ज्वैलर के शेयर 52 हफ्ते की नई ऊंचाई पर पहुंच गए हैं
  • कंपनी के शेयर बुधवार को BSE में 5% से अधिक चढ़कर 19.14 रुपये पर पहुंच गए हैं
  • दिग्गज इनवेस्टर आदित्य कुमार हलवासिया ने हाल में पीसी ज्वैलर के 5.10 करोड़ शेयर खरीदे हैं

ज्वैलरी कंपनी पीसी ज्वैलर लिमिटेड के शेयर आए दिन 52 हफ्ते का अपना नया हाई बना रहे हैं। कंपनी के शेयर बुधवार को BSE में 5 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 19.14 रुपये पर पहुंच गए हैं। यह ज्वैलरी कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का नया हाई है। पीसी ज्वैलर में हाल में एक बड़ा दांव लगा है। दिग्गज निवेशक और क्यूपिड लिमिटेड के बॉस आदित्य कुमार हलवासिया ने पीसी ज्वैलर लिमिटेड के 5.10 करोड़ शेयर खरीदे हैं। हलवासिया ने पीसी ज्वैलर के ये शेयर 14.43 रुपये प्रति शेयर के दाम पर खरीदे हैं। इस ट्रांजैक्शन की वैल्यू 73.59 करोड़ रुपये रही है और यह 15 अक्टूबर 2026 को हुआ है। पीसी ज्वैलर लिमिटेड को पिछले दिनों ही कर्ज-मुक्त दर्जा (डेट-फ्री स्टेटस) मिला है।

इन कंपनियों पर भी हलवासिया का दांव
आदित्य कुमार हलवासिया हेल्थकेयर एंड कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स सेगमेंट से जुड़ी कंपनी क्यूपिड लिमिटेड के चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। क्यूपिड लिमिटेड शेयर बाजार में लिस्टेड है। हलवासिया के इनवेस्टमेंट पोर्टफोलियो में फाइनेंशियल सर्विसेज, ऑर्गेनाइज्ड रिटेल, बैंकिंग एंड डिफेंस टेक्नोलॉजी सेगमेंट की कंपनियां हैं। हलवासिया ने टूरिज्म फाइनेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, बाजार स्टाइल रिटेल, कर्नाटक बैंक, साउथ इंडियन बैंक और अपोलो माइक्रो सिस्टम्स में दांव लगा रखा है।

7 महीने में 140% से ज्यादा चढ़ गए हैं पीसी ज्वैलर के शेयर
ज्वैलरी कंपनी पीसी ज्वैलर लिमिटेड के शेयरों में 5 दिन में 32 पर्सेंट से अधिक का उछाल आया है। वहीं, एक महीने में कंपनी के शेयर 46 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। इस साल अब तक पीसी ज्वैलर के शेयरों में 100 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। पिछले 7 महीने में पीसी ज्वैलर के शेयर 140 पर्सेंट से ज्यादा उछल गए हैं। पिछले एक साल में कंपनी के शेयर 54 पर्सेंट उछले हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 7.45 रुपये है।

सितंबर तिमाही के दौरान मिला कर्ज-मुक्त दर्जा
ज्वैलरी कंपनी पीसी ज्वैलर लिमिटेड ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि 30 सितंबर 2026 को खत्म हुई तिमाही के दौरान कंपनी ने कर्ज-मुक्त दर्जा (डेट-फ्री स्टेटस) हासिल कर लिया है। कंपनी ने सभी बैंकों का पूरा बकाया चुकाकर यह दर्जा हासिल किया है। पीसी ज्वैलर लिमिटेड ने सभी रिपेमेंट्स तय तारीख से पहले किए हैं। अब कंपनी पर बैंकों का कोई बकाया नहीं है, ऐसे में इंटरेस्ट कॉस्ट में बचत में होगी। यह कंपनी के मुनाफे और इसकी बैलेंस शीट पर पॉजिटिव असर डालेगा। पीसी ज्वैलर लिमिटेड ने दूसरी तिमाही के बिजनेस अपडेट में बताया है कि उसका कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 28 पर्सेंट बढ़ा है, जो कि मजबूत बिजनेस मोमेंटम को दर्शाता है।

10 टुकड़ों में बंट चुके हैं पीसी ज्वैलर के शेयर
पीसी ज्वैलर लिमिटेड (PC Jeweller) अपने शेयर का बंटवारा (स्टॉक स्प्लिट) भी कर चुकी है। कंपनी अपने शेयर को 10 टुकड़ों में बांट चुकी है। ज्वैलरी कंपनी ने दिसंबर 2024 में 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बांटा। पीसी ज्वैलर ने अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा भी दिया है। कंपनी ने अपने निवेशकों को जुलाई 2017 में 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए हैं। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN