Source :- LIVE HINDUSTAN
इंस्टाग्राम पर चेतना अक्सर अपने हैक शेयर करती रहती हैं। इस बार उन्होंने शेयर किया किचन में रखी वो चीजें जो अक्सर एक्सपायरी हो जाती हैं और हम अपनी कुकिंग को दोष देते हैं, जबकि जरूरत है कि इन सामान को फौरन हटा दें। जानें वो कौन सी 5 चीजें हैं जिनकी हिडन एक्सपायरी जरूर पता कर लेनी चाहिए।
खाना पकाती हैं लेकिन खाने में कोई टेस्ट नहीं आता। आपके हाथ की बनी किसी भी सब्जी को घर वाले या बाहर वाले पसंद नहीं करते तो केवल अपनी कुकिंग को कोसने से कुछ नहीं होगा या फिर नई कुकिंग रेसिपी बनाने में से भी कुछ नहीं बदलने वाला क्योंकि इन सबका दोष आपके मसालो में हो सकता है। दरअसल, कई बार हम छूट पर, स्टोर पर मिल रहे एक पर एक फ्री वाले मसालों को खरीद लातें और डिब्बों में भरकर रख देते हैं। लेकिन ये मसाले समय के साथ खराब हो जाते हैं और इन्हें बाहर हटाने की जरूरत होती है। जैसे ये 5 तरह की चीजें किचन में 6 महीने से ज्यादा समय तक रखने की गलती ना करें क्योंकि इन सबकी एक्सपायरी हो चुकी है और आपको इसे फौरन बदल देना चाहिए। चटोरी चेतना ने ऐसे ही 5 चीजों को फौरन किचन से बाहर कर देने के बारे में बताया है।
खुले पाउडर मसाले
हल्दी, धनिया, लाल मिर्च पाउडर का बड़ा पैकेट खरीद लाईं और एक साथ डिब्बे में भरकर रख दिया। लेकिन छह महीने तक अगर ये डिब्बे में पड़ें हैं तो इनकी एक्सपायरी हो चुकी है। इन मसालों में छोटे कीड़े लग जाते हैं। लगातार हवा के संपंर्क में आने से भी इन मसालों का नेचुरल टेस्ट खत्म हो चुका होता है। इसलिए ज्यादा दिन तक इन्हें किचन में रखने की गलती ना करें और छह महीने तक ही स्टोर करें।
हींग और कसूरी मेथी
दाल का तड़का तो हींग से ही महकता है और कसूरी मेथी कई सब्जियों की जान होती है। लेकिन अगर इन्हें छह महीने से ज्यादा समय तक स्टोर करके रखा है तो फौरन किचन से बाहर निकाल दें। हींग की महक लगातार हवा के संपंर्क में आने से खत्म हो जाती है। वहीं कसूरी मेथी का टेस्ट भी कड़वा हो जाता है।
कुकिंग ऑयल
अगर किचन में कोल्ड प्रेस्ड कुकिंग ऑयल जैसे सरसों का तेल चूल्हे के ज्यादा नजदीक होता है और गर्म हो जाता है तो जल्दी खराब हो जाता है। इसे छह महीने से ज्यादा स्टोर करने की गलती ना करें और सही समय पर बदल दें। खुलने के बाद इन सारी चीजों की भी महक और स्वाद बदल जाती है।
बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर
बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर किचन में रखती हैं। ढोकला फ्लफी बनाना हो या फिर उत्तपम को सॉफ्ट बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किचन में होता ही है। लेकिन फिर भी कई बार इसे आप ज्यादा समय तक स्टोर करके रखती हैं। लेकिन हवा के संपंर्क में आने के बाद ये एक्सपायरी हो जाते हैं और इन्हें 6 महीने से ज्यादा नहीं रखना चाहिए।
देसी घी
देसी घी की भी अपनी एक्सपायरी होती है। इसे ज्यादा दिन आप रखेंगी तो स्वाद और महक दोनों ही खराब हो जाएगा। इसलिए देसी घी को भी लंबे टाइम तक किचन में स्टोर करने की गलती ना करें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




