Home LIFESTYLE NEWS HINDI 60 की उम्र में भी फिट हैं शाहरुख खान, फिटनेस के लिए...

60 की उम्र में भी फिट हैं शाहरुख खान, फिटनेस के लिए खाते हैं ये 4 चीजें, जानें पूरा रूटीन

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

शाहरुख खान 60 की उम्र में भी फिट और हेल्दी बॉडी मेंटेन किए हुए हैं। उनकी फिटनेस का राज है उनका रूटीन और डाइट प्लान। चलिए आज आपको किंग खान के फिटनेस टिप्स बताते हैं।

एक्टर शाहरुख खान 60 साल के हो चुके हैं लेकिन वह आज भी फिट और एक्टिव दिखते हैं। वह आज भी एक्शन फिल्में करते हैं और कही भी अपनी बॉडी दिखाने से पीछे नहीं हटते। 60 की उम्र में जब शरीर बूढ़ा होने लगता है, तो वही शाहरुख अभी भी फिट बने हुए हैं। इसके पीछे हैं उनका सख्त और अनुशासित फिटनेस रूटीन। शाहरुख खान का मानना है कि जब आप किसी चीज को नियम के साथ करते हैं, तो वह आपकी आदत में शुमार हो जाता है और फिर उससे आपको वैसा ही रिजल्ट मिलता है, जैसा आप चाहते हो। फिटनेस के मामले में भी शाहरुख खान यही करते हैं। वह कभी भी अपने रूटीन को स्किप या चेंज नहीं करते हैं और यही वजह है कि वह इस उम्र में भी फिट और हेल्दी हैं। चलिए आपको किंग खान के फिटनेस रूटीन के बारे में बताते हैं।

वर्कआउट का नियम क्या है

शाहरुख खान अपना वर्कआउट कभी स्किप नहीं करते हैं। वह हर दिन करीब 30 मिनट तक एक्सरसाइज करते हैं। उन्होंने हर दिन के हिसाब से अलग-अलग एक्सरसाइज तय की हुई है, जिससे उनका शरीर फिट रहता है। शाहरुख करीब 1 घंटे तक लगातार वर्कआउट करते हैं लेकिन वह अपने फिटनेस ट्रेनर के हिसाब से ही सबकुछ करते हैं। अगर कोई खास रोल के लिए उन्हें बॉडी बनानी होती है, तो वह इसके लिए पहले से मेहनत करना शुरू कर देते हैं।

डाइट रूटीन भी जानिए

शाहरुख खान खाने को लेकर काफी सिंपल चीजों को चुनते हैं। वह दिन में सिर्फ दो बार खाना यानी लंच और डिनर करते हैं। इसके अलावा कोई ब्रेकफास्ट, स्नैकिंग उनके रूटीन का हिस्सा नहीं है। लंच और डिनर में उनके स्प्राउटस, ब्रोकली, ग्रिल्ड चिकन, दाल जैसी चीजें खासतौर पर शामिल होती हैं। इन चीजों को खाने से मसल्स मजबूत होती है और गट हेल्थ बेहतर होती है। इसलिए शाहरुख ज्यादातर यही चीजें लंच-डिनर में खाते हैं। उन्हें घर की बनी बिरयानी और पराठा खाना काफी पसंद है। घर के किसी खास फंक्शन में वह ये चीजें खा लेते हैं। वैसे उनकी रेगुलर डाइट फिक्स है।

नहीं खाते हैं ये चीजें

शाहरुख खान चीनी, व्हाइट ब्रेड, व्हाइट राइस और शराब से कोसों दूर रहते हैं। उनका मानना है कि जो चीजें आपकी हेल्थ के लिए सही नहीं है, उन्हें खाने का कोई मतलब नहीं है। अगर आप खुद को लंबे समय तक फिट रखना चाहते हैं, तो आज से ही शुरुआत करनी होगी। शाहरुख फैंसी-जंक फूड से भी दूरी बनाकर रखते हैं। वह ये सब कभी खाना पसंद नहीं करते हैं, उन्हें घर का बना सादा खाना ही भाता है।

स्लीप शेड्यूल

शाहरुख खान का स्लीप शेड्यूल थोड़ा अलग है लेकिन वह सालों से यही फॉलो कर रहे हैं। वह सारे काम और वर्कआउट निपटाकर सुबह 5 बजे सोते हैं और फिर 9-10 बजे तक उठ जाते हैं। उनका स्लीप साइकिल थोड़ी अजीब है लेकिन वह इसी को फॉलो करते हैं।

कंसिस्टेंसी है जरूरी

शाहरुख खान का कहना है कि आप कोई भी काम करें उसमें कंसिस्टेंसी बेहद जरूरी है। अगर आप खुद को लंबे समय तक फिट रखना चाहते हैं, तो आपको आज से ही शुरुआत करनी होगी और खराब खानपान या लाइफस्टाइल से दूरी बनानी होगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN