Home rss sports hindi कायरन पोलार्ड ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में 15 हजार रन बनाने...

कायरन पोलार्ड ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में 15 हजार रन बनाने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने

4
0

Source :- KHABAR INDIATV

T20 क्रिकेट में लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए मशहूर कायरन पोलार्ड ने अपने करियर में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वेस्टइंडीज के इस धाकड़ ऑलराउंडर ने T20 फॉर्मेट में 15 हजार रन पूरे कर इतिहास रच दिया है। वह ऐसा करने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले इंग्लैंड के जोस बटलर ने ये कारनामा किया था। खास बात यह है कि पोलार्ड T20 क्रिकेट में 15 हजार रन बनाने वाले पहले गैर-ओपनर बल्लेबाज भी हैं।

पोलार्ड ने यह उपलब्धि 21 नवंबर को ILT20 2026 में हासिल की। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में MI एमिरेट्स की कप्तानी करते हुए उन्होंने डेजर्ट वाइपर्स के खिलाफ मुकाबले में यह ऐतिहासिक आंकड़ा छुआ। हालांकि, इस मैच में उनके बल्ले से 15 गेंदों पर सिर्फ 15 रन निकले, लेकिन टीम ने 52 रन से जीत दर्ज की। पोलार्ड के नाम अब T20 क्रिकेट की 672 पारियों में 15014 रन दर्ज हो चुके हैं। इस दौरान उनका औसत 31.67 और स्ट्राइक रेट 150.84 का रहा है। उनके खाते में 71 अर्धशतक और दो शतक भी हैं।

जोस बटलर के रिकॉर्ड से सिर्फ 48 रन पीछे

T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पोलार्ड अब दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस सूची में इंग्लैंड के जोस बटलर 15062 रनों के साथ शीर्ष पर हैं। पोलार्ड उनसे महज 48 रन पीछे हैं। ऐसे में अगर वह 49 रन और बना लेते हैं तो बटलर को पीछे छोड़कर T20 क्रिकेट के सबसे सफल रन स्कोरर बन जाएंगे। T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर एलेक्स हेल्स हैं। वहीं, वेस्टइंडीज के क्रिस गेल चौथे और ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्न पांचवें स्थान पर हैं।

T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन

  • जोस बटलर – 15062 रन
  • किरोन पोलार्ड – 15014 रन
  • एलेक्स हेल्स – 14581 रन
  • क्रिस गेल – 14562 रन
  • डेविड वॉर्नर – 14411 रन

छक्के लगाने में भी गेल के रिकॉर्ड के करीब

कायरन पोलार्ड T20 क्रिकेट में छक्कों के मामले में भी एक बड़े रिकॉर्ड के करीब पहुंच चुके हैं। वह T20 क्रिकेट में अब तक 1014 छक्के जड़ चुके हैं। पोलार्ड के पास अब क्रिस गेल के T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 1056 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ने का शानदार मौका है। वह गेल के रिकॉर्ड से महज 42 छक्के दूर हैं।

यह भी पढ़ें:

दूसरे टेस्ट के लिए बदला साउथ अफ्रीका का कप्तान, प्लेइंग इलेवन भी 2 बड़े बदलाव

IND vs PAK मैच में हर्षित राणा की दादागिरी, पाकिस्तान से जमकर कहासुनी, यहां देखें VIDEO

Latest Cricket News

SOURCE : KHABAR INDIAN TV